सरकार के तीन साल पूरे होने पर राहुल का तंज, ‘आप किस चीज का जश्न मना रहे हैं?’

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से सवाल किया कि तीन साल सत्ता में रहने के बाद इस समय उसके पास दिखाने को सिर्फ ‘टूटे हुए वादे’ और ‘निकम्मापन’ ही है, ऐसे में आखिर वह किस बात का जश्न मना रही है?
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे, जानें पीएम को क्या मिला और BJP ने क्या पाया?
देश में किसानों की आत्महत्याओं और बेरोजगारी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि बीते तीन साल सरकार को मिले जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ हैं.
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘युवा नौकरियां के लिए जूझ कर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सैनिक सीमा पर मर रहे हैं. सरकार आखिर किस चीज का जश्न मना रही है?’’ पीएम मोदी की ऐतिहासिक जीत के तीन साल पूरे, एक सप्ताह मनेगा जश्न एक अन्य ट्वीट में राहुल ने कहा, ‘‘टूटे वादों, निकम्मापन और जनादेश के साथ विश्वासघात के तीन साल.’’ भाजपा केंद्र में अपनी सत्ता के तीन साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘मोदी फेस्ट’ का आयोजन कर रही है.Youth are struggling to find jobs, farmers are committing suicide & soldiers are dying at the border. What exactly is the Govt celebrating? pic.twitter.com/327xm48Wgs
— Office of RG (@OfficeOfRG) May 16, 2017
3 years of broken promises, non performance & betrayal of a mandate — Office of RG (@OfficeOfRG) May 16, 2017हालांकि यहां मोदी का अर्थ प्रधानमंत्री के नाम से नहीं बल्कि ‘मेकिंग ऑफ डेवलपिंग इंडिया’ से है. इस समारोह की शुरूआत 26 मई को गुवाहाटी में कुछ आयोजनों और एक जनसभा के साथ होगी और 15 जून को इसका समापन होगा. इस जश्न का आयोजन देशभर में किए जाने की योजना है और हर जिले में कम से कम एक समारोह आयोजित होगा. राहुल इससे पहले भी रोजगार सृजन के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोल चुके हैं. उन्होंने कहा था कि सरकार एक साल में एक करोड़ रोजगार सृजित करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने कहा था कि सरकार में दूरदृष्टि के अभाव के कारण युवा हताश हुए हैं. आज केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं. आज ही के दिन एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. अच्छे दिन का नारा देकर नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को देश की सत्ता पर काबिज हुए थे. तीसरी सालगिराह के लेकर सरकार भी पूरे सप्ताह जश्न मनाने की तैयारी में है.
















