एक्सप्लोरर

'RSS की कोशिश है कि हर कोई...', राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से बातचीत में जानें और क्या कहा

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ चुप कराना चाहते हैं.

Rahul Gandhi On RSS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) यह सुनिश्चित करने के प्रयासों में लगा है कि देश में हर कोई इसकी बातों का अंधानुकरण करे. उन्होंने कहा कि प्रतिरोध ही इसका उत्तर है. 

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हाल में मेघालय में छात्रों के एक समूह से कहा कि भारत की अवधारणा और मजबूत होने के लिए मुश्किल हालात से गुजर रही है.  उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा, ‘‘कभी स्वतंत्र विचार एवं अभिव्यक्ति के गढ़ रहे विश्वविद्यालय, अब भय, दमन और आंख मूंद कर आज्ञा का पालन करने के केंद्र में परिवर्तित हो गए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या भारत का भविष्य पिंजरे के अंदर अपने पंख फैला सकता है? यही कारण है कि भारतीय छात्रों के लिए राजनीति और प्रतिरोध मायने रखता है. ’’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कन्हैया कुमार के साथ छात्रों से बातचीत में राहुल गांधी ने पूछा, ‘‘गुलाम क्या है?’’

राहुल गांधी ने क्या कहा?
वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘आरएसएस, भारत में यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि हर कोई उनकी बातों का आंख मूंद कर पालन करे. क्या कोई देश ऐसे चल सकता है?’’

उन्होंने दावा किया कि वह छात्रों से उनके विश्वविद्यालय में मिलना चाहते हैं, बंद कमरे में नहीं.

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वविद्यालय के मालिक को आदेश दिया कि छात्रों के साथ उनकी (राहुल) बातचीत की अनुमति नहीं दी जाए, क्योंकि वह उन छात्रों से ऐसी बातें कहेंगे जो उन्हें यह सोचने पर विवश कर देंगी कि भारत में क्या हो रहा है?

उन्होंने छात्रों से कहा, ‘‘आंख मूंद कर आदेश का पालन करने का जवाब प्रतिरोध है. ’’

जयराम रमेश ने क्या कहा?
बातचीत के वीडियो का लिंक साझा करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने युवा राजनीति, विश्वविद्यालयों में फैले डर और दबाव के माहौल समेत कई मुद्दों पर मेघालय में छात्रों के साथ बातचीत की.’’

इस दौरान राहुल गांधी ने खुलकर छात्रों के सवालों के जवाब दिए. जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने जो बात कही वह केवल पूर्वोत्तर पर नहीं, बल्कि पूरे देश के विश्वविद्यालयों पर लागू होती है. 

उन्होंने उस बातचीत से एक छोटी क्लिप भी पोस्ट की, जिसमें एक छात्र ने राजनीति में युवाओं के प्रवेश के संबंध में राहुल गांधी और कन्हैया कुमार से एक सवाल पूछा. इस पर, दोनों नेताओं ने कहा कि जो लोग उन्हें राजनीति में प्रवेश करने से रोक रहे हैं वे उन्हें बताते हैं कि यह गंदी है, लेकिन देश में केवल राजनीति के जरिये बदलाव लाया जा सकता है. 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कहां-कहां से गुजरी?
राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने लगातार 12 दिनों की यात्रा के बाद पूर्व निर्धारित विराम लिया है. यह 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पदयात्रा के साथ फिर से शुरू होगी.

मणिपुर, नगालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से गुजरने के बाद यात्रा पूर्व निर्धारित विराम के लिए दोपहर को रुक गई.  राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- नाबालिग बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करना राहुल गांधी को पड़ा भारी, दर्ज हुआ केस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget