एक्सप्लोरर

बीजेपी बोली- रोहित वेमुला की मां से कांग्रेस ने पैसे देकर बुलवाए झूठ, राधिका वेमुला ने कहा- दावा झूठा है

रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने कथित तौर पर कहा है कि भारतीय मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने उनसे मुआवजे के लिए वादा किया गया था लेकिन नहीं मिला. अब इसी आधार पर बीजेपी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है.

नई दिल्ली: हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या (सुसाइड) को लेकर नए सिरे से जुबानी जंग शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए विपक्षी दलों द्वारा रोहित वेमुला की मां को झूठे प्रलोभन देकर उनसे झूठे बयान करवाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं गोयल के दावों को रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने खारिज कर दिया है.

दरअसल, राधिका वेमुला ने कथित तौर पर कहा है कि भारतीय मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने उनसे मुआवजे के लिए वादा किया गया था लेकिन नहीं मिला. अब इसी आधार पर बीजेपी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को निशाने पर ले रही है. पार्टी का कहना है कि विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ बयान देने कि लिए रोहित वेमुला की मां को पैसे देने की पेशकश की. ध्यान रहे की कांग्रेस ने रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या के लिए बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. पार्टी का कहना था कि बीजेपी की मनुवादी सोच के आगे वेमुला हार गया था.

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ''व्याकुल महिला और पीड़ित परिवार के साथ छल करने वाले लोग और राजनीतिक दल देश की जनता के कभी प्रिय नहीं हो सकते हैं.'' उन्होंने कहा, ''मुझे सूचना मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने रोहित वेमुला की मां से बयान दिलवाए. ''

पीयूष गोयल ने कहा, ''बीजेपी समाज को बांटने में विश्वास नहीं करती. समाज का हर व्यक्ति हमारे लिए अमूल्य है, सबके साथ काम करना और सबके विकास के लिए काम करना हमारा एक मात्र धर्म है.''

राधिका वेमुला ने दावों को किया खारिज राधिका वेमुला ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह सच है कि मुस्लिम लीग ने पैसे देने का वादा किया था, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल नहीं किया गया. मैंने अपनी पीड़ा के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिये थे. अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी बयान दूंगी. उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम लीग ने ढाई लाख रुपये के दो चेक दिये थे जिसमें से एक बाउंस हो गये थे. जब हमने इसकी सूचना दी तो मुझे पैसा मिला और हमने उसी पैसे का घर खरीदा.

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला ने 17 जनवरी, 2016 के दलित उत्पीड़न के विरुद्ध अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी. इस पर घूब सियासी बवाल मचा था. संसद में विपक्षी दलों ने कई दिनों तक हंगामा किया था. इसी दौरान बीएसपी अध्यक्ष मायावती और मौजूदा एचआरडी मंत्री स्म़ति ईरानी के बीच तीखी नोक-झोंक हुई थी.

केजरीवाल ने किससे कहा?...रूख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget