एक्सप्लोरर

कांग्रेस छोड़ने वालों पर राहुल गांधी का निशाना, कहा- डरने वाले बीजेपी में जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो डर गए वो बीजेपी में चले जाएंगे, जो नहीं डरेगा वो कांग्रेस में रहेगा. दूसरी पार्टी में जो निडर लोग हैं, वो हमारे हैं. उन्हें ले कर आओ. कांग्रेस में शामिल करो.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि डरने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाएंगे. बीजेपी डर दिखाकर अपने साथ करती है. जो निडर लोग हैं, वो हमारे हैं.

सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'डरने वाले बीजेपी में जाएंगे, बीजेपी डर दिखा कर अपने साथ करती है.' सूत्रों के मुताबिक राहुल ने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा, "सिंधिया जी डर गए तो आरएसएस के हो गए, सिंधिया जी डर गए कि बीजेपी मेरा महल ले जाएगी, घर ले जाएगी तो वो बीजेपी में चले गए". 

राहुल ने कहा कि जो डर गए वो बीजेपी में चले जाएंगे, जो नहीं डरेगा वो कांग्रेस में रहेगा. सिंधिया के अलावा हाल में ही जितिन प्रसाद भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे. राहुल ने कहा कि हमें निडर लोग चाहिए. जो डर रहे हैं उन्हें कहो, "जाओ भागो, नहीं चाहिए." इसके साथ ही राहुल गांधी ने आगे कहा कि दूसरी पार्टी में जो निडर लोग हैं, वो हमारे हैं. उन्हें ले कर आओ. कांग्रेस में शामिल करो. ये निडर लोगों की पार्टी है. 

राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ डिजिटल कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया का उदाहरण दिया और कहा कि जो लोग डरे हुए थे वो कांग्रेस से बाहर चले गए. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बहुत सारे लोग जो डरे हुए नहीं है, लेकिन कांग्रेस से बाहर हैं. ऐसे सभी लोग हमारे हैं. उन्हें अंदर लाइए और जो हमारी पार्टी में हैं और डरे हुए हैं उन्हें बाहर करना चाहिए.’’

कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ये आरएसएस के लोग हैं और उन्हें बाहर जाना चाहिए, उन्हें आनंद लेने दीजिए. हम उन्हें नहीं चाहते हैं, उनकी जरूरत नहीं है. हमें निडर लोगों की जरूरत है. यही हमारी विचारधारा है. यही आप लोगों को मेरा बुनियादी संदेश है.’’

सिंधिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अपना घर बचाना था, वह डर गए और आरएसएस के साथ चले गए.’’ राहुल गांधी की टिप्पणी इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए. इनमें सिंधिया और जितिन प्रसाद प्रमुख हैं. 

यह पहली बार है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के 3,500 कार्यकर्ताओं को ‘जूम’ के माध्यम से संबोधित किया. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने इस दौरान करीब 10 युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. 

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद से पहले रीता बहुगुणा जोशी, हेमंत बिस्वा शर्मा, जगदंबिका पाल, चौधरी बीरेंद्र सिंह, राधाकृष्ण विखे पाटिल और नारायण राणे जैसे कांग्रेस के कद्दावर नेता भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget