'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि 80 प्रतिशत महिलाएं उत्पीड़न का सामना करती हैं. उन्होंने महिलाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया.

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने छात्राओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके लिए आवाज भी उठाई. राहुल गांधी ने कहा कि समाज में महिलाओं को जो देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं, आगे बढ़ने से रोकने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया जाता है.
राहुल गांधी ने मंच पर छात्राओं से मुलाकात की और छात्राओं ने भी उन्हें अपनी समस्याएं बताईं. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि 80 प्रतिशत महिलाएं उत्पीड़न का सामना करती हैं. पुणे में शनिवार (22 अगस्त) को अपनी पार्टी के युवा संपर्क कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को अपने लिए खड़ा होना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए.
राहुल गांधी से बातचीत के दौरान छात्रों ने बताया कि कैसे यौन उत्पीड़न, निजी सुरक्षा की चिंता, सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की कमी और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक आजादी तक पहुंच को प्रभावित करती है.
राहुल ने बताई इंडिया की सबसे बड़ी ताकत
राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया की सबसे बड़ी ताकत क्या है? कोई कहेगा-इकोनॉमी, कोई कहेगा हमारी मिलिट्री, कोई कहेगा हमारा मेडिकल सिस्टम लेकिन मैं पूरी तरह स्पष्ट हूं कि भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है और वो हैं हमारे देश की 70 करोड़ यूनिक महिलाएं. कुछ कहेंगे कि ऐसा कैसे? उन्होंने आगे बताया कि महिलाएं अपने स्वभाव से ज्यादा सेंसटिव हैं, ज्यादा सज्जन हैं और ज्यादा कंपेसिनेट हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा फॉरवर्ड हैं.
इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि इंडिया की महिलाएं यंग हैं और वो ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं लेकिन एक समस्या है कि जब भी हम किसी पुरुष से बात करते हैं तो महिलाओं को 3 बॉक्सेज में रखा जाता है. पहला है बेटी, दूसरा है पत्नी और तीसरा है मां. उन्होंने आगे कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन ये आपकी केवल एक आइडेंटिटी नहीं हो सकती. हमारे देश में प्रतिभाशाली महिलाएं हैं.
ये भी पढ़ें
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज






















