एक्सप्लोरर

कर्नाटक में लॉन्च हुई गृह लक्ष्मी योजना, राहुल गांधी का केंद्र पर वार, 'देश में फैशन बन गया है कि...'

Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में चुनावी वादा पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार ने बुधवार को ‘गृह लक्ष्मी’ योजना शुरू की. इस योजना के तहत करीब 1.1 करोड़ महिलाओं को 2000 रुपये हर महीने दिया जाएगा.

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने कर्नाटक में लोगों से चुनाव से पहले किए गए प्रमुख वादों को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया नीत सरकार के कामों को पूरे देश में दोहराया जाएगा. 

उन्होंने कहा, ''इमारत की ताकत उसकी नींव में होती है. महिलाएं भारत की नींव हैं - देश उनके सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा. कर्नाटक को दी गई 5 गारंटी में 4, महिलाओं के लिए खास कर बनी हैं.''

पूरे हिन्दुस्तान में लागू करेंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ''गृहलक्ष्मी योजना, जो बैंक खातों में ₹2000/महीने पहुंचाएगी, महिलाओं के लिए हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी मनी ट्रांसफर योजना है. ये कर्नाटक मॉडल- महिला केंद्रित व्यवस्था, हम अब पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं.''

कर्नाटक में चुनावी वादा पूरा करते हुए सिद्धारमैया सरकार ने बुधवार को ‘गृह लक्ष्मी’ योजना शुरू की है. इस योजना से करीब 1.1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा और हर महीने 2000 रुपये दी जाएगी.

योजना की लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार मैसूर के महाराजा कॉलेज मैदान में मौजूद थे. 

सिर्फ अरबपतियों के लिए काम करती है मोदी सरकार- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम अपने वादों पर कायम हैं. हम कभी झूठे वादे नहीं करते हैं.’’ केंद्र में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों एक ‘फैशन’ है कि दिल्ली में सरकार केवल अरबपतियों के लिए काम करती है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सोच यह है कि सरकार को गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए.’’ इससे पहले, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि उनकी सरकार ने पांच में तीन गारंटी (चुनाव पूर्व वादे)- ‘शक्ति’, ‘गृह ज्योति’ और ‘अन्न भाग्य’ पहले ही लागू कर दी हैं तथा चौथी गारंटी ‘गृह लक्ष्मी’ है. सरकार ने चालू वित्त वर्ष में ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के लिए 17,500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. 

सरकार की पांचवीं गारंटी ‘युवा निधि’ के तहत स्नातक कर चुके और डिप्लोमा धारक ऐसे बेरोजगार युवाओं को हर महीने क्रमश: 3,000 रुपये और 1,500 रुपये देने का प्रावधान है जिन्हें 2022-23 अकादमिक वर्ष में परीक्षा पास करने के छह महीने बाद भी नौकरी नहीं मिल सकी है. मुख्यमंत्री ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि यह योजना दिसंबर या जनवरी में लागू की जाएगी.

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड से वापस ली जाएंगी 123 संपत्तियां, केंद्र सरकार ने दिया नोटिस, लिस्ट में दिल्ली की जामा मस्जिद भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget