एक्सप्लोरर

राहुल में कांग्रेस का नेतृत्व करने की क्षमता और गंभीरता नहीं : बीजेपी

केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को गले लगाने की घटना के एक दिन बाद भाजपा की ओर से यह बयान आया है .

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्र में सत्तारूढ बीजेपी ने आज कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए उनमें ‘‘क्षमता’’ और ‘‘गंभीरता’’ का अभाव है तथा उनमें ‘‘केवल हल्कापन और ओछापन’’ है . केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को गले लगाने की घटना के एक दिन बाद भाजपा की ओर से यह बयान आया है .

बीजेपी के प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हराव ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश को दिखाया है कि वह काम के उपयुक्त नही हैं. उनमें पार्टी के नेतृत्व की क्षमता नहीं है . उनमें गंभीरता, संजीदगी और जिम्मेदारी का अभाव है जो राजनीतिक पद संभालने के साथ आती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हल्कापन और ओछापन राजनीति के गुण नहीं होते हैं. ऐसा लगता है कि उनमें केवल हलकापन और ओछापन ही है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल का नेतृत्व करने के लिए जरूरी कोई गुण उनमें नहीं है.’’

अविश्वास प्रस्ताव पर कल चर्चा के दौरान सरकार के विभिन्न मुद्दों पर अपने आक्रामक भाषण के बाद लोकसभा में राहुल गांधी चल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और उन्हें गले लगा कर सबको चौंका दिया था. मोदी ने राहुल से हाथ मिलाया, लेकिन ठीक से गले लगाने के लिए खड़े होने के कांग्रेस नेता के अनुरोध की प्रधानमंत्री ने अनदेखी कर दी और वह बैठे रहे . इसके बावजूद कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री को उनके बैठे रहते ही उन्हें गले लगाया.

अपने भाषण में राहुल ने नोटबंदी, बेरोजगारी, राफेल सौदा, खराब अर्थव्यवस्था, भीड़ हिंसा, पीट पीट कर जान लेने की घटना और दलितों और महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की थी .

सदन की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक राजनीतिक नेता के लिए क्षमता, प्रतिबद्धता, स्थिरता, करुणा और विश्वसनीयता की आावश्यकता होती है और राहुल गांधी में इन सबकी कमी है .भाजपा नेता ने कहा विपक्ष प्रायोजित अविश्वास प्रस्ताव में हार से विपक्षी महागठबंधन में दरार सामने आ गया है . सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 126 मत जबकि विरोध में 325 मत पड़े थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget