एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने किया 'भारत जोड़ो यात्रा' का आगाज, सोनिया बोलीं- यह संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी

Bharat Jodo Yatra By Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के आम चुनावों को देखते विशाल 'भारत जोड़ो यात्रा' को हरी झंडी दिखा दी है. इस यात्रा से पार्टी में जान फूंकने की कोशिश की जा रही है.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राहुल गांधी ने आगाज कर दिया है. साल 2024 के आम चुनावों (2024 General Elections) को देखते हुए कन्याकुमारी (Kanyakumari) से पार्टी की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई. 3,500 किलोमीटर के इस पैदल मार्च को 150 दिनों में पूरा किया जाएगा और इसका अंतिम पड़ाव कश्मीर (Kashmir) होगा. यात्रा को कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है. सोनिया गांधी भी इसे लेकर खासी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि वो इसमें पूरे दिल से शिरकत करेंगी.

पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी

सोनिया गांधी ने कहा, ''यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है. मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा.'' गौरतलब है कि सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं. हाल ही में उनकी मां की मौत हुई है.

राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

कन्याकुमारी से अपने भाषण में  राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है. आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं. कुछ लोग झंडे को देखते हैं तो झंडे में तीन रंगों और चक्र को देखते हैं. लेकिन सिर्फ यह इतना ही नहीं है , यह इससे कहीं बढ़कर है. यह झंडा इतनी आसानी से हमें नहीं मिला.

राहुल गांधी ने कहा कि आज बीजेपी की सरकार में हर एक संस्था खतरे में है. वो इस झंडे को अपनी नीजि संपत्ति समझते हैं. मुश्किल यह है कि वो भारतीय लोगों को समझ नहीं पा रहे हैं. उन्होंने ईडी की पूछताछ का जिक्र करते हुए कहा कि वो कितने घंटे इंटोरेगेशन कर लें, एक भी विपक्ष का नेता नहीं डरने वाला है. राहुल गांधी ने कहा, ''बीजेपी सोचती है कि वो इस देश को धार्मिक, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं. जो नहीं हो सकता. यह देश हमेशा यूनाइटेड रहेगा. भारत आज सबसे बुरी आर्थिक क्राइसिस के दौर में है.''

पिता के स्मारक पुष्प अर्पित किए

मंगलवार की रात यहां पहुंचे वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि की और प्रार्थना सभा में शामिल हुए. कांग्रेस नेता ने अपने पिता के स्मारक स्थल पर एक पौधा भी रोपा. कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के एस अलागिरि (K S Alagiri) और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे. गौरतलब है कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला कर राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.

राहुल जनसभा से पहले कन्याकुमारी के ‘गांधी मंडपम’ में एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए. इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (M K Stalin) ने राष्ट्र ध्वज सौंपा. यात्रा शुरू करने से पहले राहुल कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी गए. पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: कन्हैया कुमार बोले- BJP की रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सच्चाई के लिए है

150 दिन में 3570 किमी, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर... ‘Bharat Jodo Yatra’ का आज से आगाज, 10 बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget