एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, अब कब लड़ पाएंगे अगला चुनाव?

Rahul Gandhi Disqualified As MP: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने से उनके सियासी कर‍ियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. यदि वे जेल जाते हैं तो कई साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. उनका मामला समझिए.

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज शुक्रवार को बड़ा झटका लगा. राहुल अब सांसद नहीं रहे, क्‍योंकि उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है. मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनको अयोग्‍य मानते हुए उनकी संसद सदस्यता रद्द दी.

अब राहुल गांधी का सियासी कर‍ियर भी खतरे में पड़ गया है. यदि वे जेल जाते हैं तो उनका मामला कुछ ऐसा है कि कई वर्षों तक वह चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे. कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रहे एडवोकेट कपिल सिब्बल का कहना है राहुल को राहत मिलती नजर नहीं आ रही. अगर कोर्ट केवल उनकी सजा को निलंबित करती है, तो यह पर्याप्त नहीं होगा. उनकी दोषसिद्धि पर भी रोक लगनी चाहिए. क्‍योंकि वह (राहुल गांधी) संसद के सदस्य के रूप में तभी रह सकते हैं जब दोषसिद्धि पर रोक हो.

...तो 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

कपिल सिब्‍बल के मुताबिक, "यदि हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा का फैसला रद्द नहीं किया जाता है, तो राहुल को अगले आठ वर्षों तक चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी."

बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951’ की धारा 8 के तहत खत्म की गई है. मानहानि केस में सूरत की कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने राहुल गांधी को IPC की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया था. जिसमें दोषी को संसद सदस्यता से हाथ धोना पड़ जाता है.

वायनाड से थे लोकसभा के सांसद 

राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे. उसके अलावा वह पहले अमेठी से भी सांसद हुआ करते थे. हालांकि, उन्‍हें 2019 में झटका तब लगा, जबकि अमेठी में चुनाव हार गए. 2019 ही वह साल था, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था.

उन्होंने कहा था- "नीरव मोदी, ललित मोदी... सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है." जिसके बाद सूरत पश्चिम के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया. पूर्णेश मोदी ने का कहना था कि राहुल गांधी ने हमारे पूरे समाज को चोर कहा है और यह हमारे समाज की मानहानि है. इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी 3 बार कोर्ट में पेश हुए थे. अब कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें 2 साल की सजा सुना दी.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget