एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों पर राहुल गांधी ने झाड़ा पल्ला, कहा- हम सरकार में लेकिन कांग्रेस फैसले नहीं लेती

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को चलाने और सरकार का समर्थन देने में फर्क होता है. उन्होंने कहा कि हम सरकार में शामिल तो जरूर हैं लेकिन फैसले में हमारी प्रमुख भागीदारी नहीं है.

मुंबई: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में सरकार को लेकर लगातार हलचल है. इसी हलचल के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हम सरकार में शामिल जरूर हैं लेकिन फैसले में हमारी प्रमुख भागीदारी नहीं है. उन्होंने कहा कि कहा सरकार चलाने और सरकार का समर्थन देने में फर्क होता है. इस पर महाराष्ट्र से बीजेपी के नेता राम कदम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संकट से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं.

गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना संकट के बीच अब बीजेपी उद्धव सरकार पर बीजेपी हमलावर हो गई है और राज्य के हालात काबू में करने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है. सवाल ये है कि क्या महाराष्ट्र सरकार की मुश्किल बढ़ने वाली है, पहले शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को कोई खतरा नहीं है. अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बाला साहब थोराट ने भी सरकार के लिए किसी संकट से इनकार किया है. थोराट ने कहा है कि किसी के सिर्फ मांग कर देने से राष्ट्रपति शासन नहीं लग जाता. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में सत्ता की लालसा है इसलिए वे राज्यपाल से मिलते हैं.

जहां एक तरह कांग्रेस कह रही है कि उद्धव सरकार पर संकट नहीं है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदर से भी आवाज उठ रही है. पार्टी से नाराज चल रहे नेता संजय निरुपम ने उद्धव सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं. इस पर थोराट ने कहा कि ये संजय निरुपम की निजी राय है.

इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एबीपी न्यूज के सहयोगी चैनल एबीपी माझा से बात की और कहा कि उद्वव की सरकार स्थिर है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी सरकार के साथ है और सरकार पर कोई खतरा नहीं है.

महाराष्ट्र की सरकार में शामिल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तीनों ये लगातार सफाई दे रहे हैं कि सरकार को कोई खतरा नहीं है लेकिन बीजेपी लगातार हमले कर रही है. अटकलों का बाजार तब गर्म हो गया जब एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने राज्यपाल से मुलाकात की.

राहुल गांधी ने कहा- चीन और नेपाल से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता की जरूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget