एक्सप्लोरर

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में राहुल गांधी: प्रभु के द्वार, वोट की दरकार

सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी के हिदुत्व के एजेंडे को पोंगा पंडित बताने वाली कांग्रेस अब खुद पूरी तरह धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल करने के रास्ते पर चल पड़ी है.

नई दिल्लीः एमपी के चुनाव प्रचार में जुटे राहुल गांधी दो दिनों से ग्वालियर में जमे हैं. रैलियों और रोड शो के साथ साथ राहुल गांधी की मंदिरों के दौरे की तस्वीरें सामने आ रही हैं. मंदिर के बाद राहुल गांधी मस्जिद और गुरुद्वारे भी जा चुके हैं. यानी कांग्रेस बीजेपी को मात देने के लिए बीजेपी के ही रास्ते पर आगे बढ़ रही है.

ग्वालियर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी की दो दिनों में करीब तीन तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो धार्मिक स्थलों पर जाते दिख रहे हैं. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी के हिदुत्व के एजेंडे को पोंगा पंडित बताने वाली कांग्रेस अब खुद पूरी तरह धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल करने के रास्ते पर चल पड़ी है. इसका उदाहरण इसी से देखने को मिलता है कि सोमवार की सुबह राहुल गांधी दतिया के मां पीतांबरा मंदिर गए और शाम को मोती मस्जिद में गए. वहीं आज गुरुद्वारे में राहुल ने मत्था टेका है.

राहुल गांधी के लिए शिवभक्त, रामभक्त, नर्मदा भक्त और पंडित जैसे विशेषण इस्तेमाल हो रहे हैं. खुद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से इस तरह के खिताब राहुल गांधी को दिए जा रहे हैं. गुजरात, कर्नाटक में कांग्रेस जिस सॉफ्ट हिदुत्व के रास्ते पर आगे बढ़ी वो मध्य प्रदेश में भी लगातार नजर आ रहा है.

सिर्फ राहुल का पूजा पाठ ही नहीं बल्कि प्रचार के लिए बनाए जा रहे पोस्टरों तक में धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्वालियर में राहुल के रोड शो के दौरान लगे पोस्टरमें राहुल गांधी को सारथी यानी कृष्ण की भूमिका में दिखाया गया तो रथ पर बैठे ज्योतिरादित्य को अर्जुन के रुप में दिखाया गया. ग्वालियर में राहुल ने भव्य रोड शो भी किया जहां भारी भीड़ जुटी.

चाहे पूजा पाठ हो या रोड शो राहुल गांधी को पता है कि केंद्र या राज्य, बीजेपी से मुकाबला मतलब पीएम मोदी से मुकाबला करना है. यही वजह है कि राहुल गांधी मोदी स्टाइल में ही आगे बढ़ रहे हैं और चुनावी सभाओं में भी शिवराज से ज्यादा पीएम मोदी पर ही हमला बोल रहे हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कल कांग्रेस में होंगे शामिल

गोवा में टूटी कांग्रेसः बीजेपी में शामिल होंगे पार्टी के दो विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget