एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मोदी को सिर्फ मोदी में इंट्रेस्ट, उनकी सोच दलित विरोधी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुझे संसद में 15 मिनट बोलने दिया जाए तो प्रधानमंत्री खड़े भी नहीं हो पाएंगे. माना जा रहा है कि ये कवायद 2019 लोकसभा चुनाव में दलितों को कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दलित सम्मेलन के जरिए "संविधान बचाओ अभियान" की शुरुआत की. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने दलितों, अल्पसंख्यकों, रेप, न्यायपालिका, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को हथियार बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुझे संसद में 15 मिनट बोलने दिया जाए तो प्रधानमंत्री खड़े भी नहीं हो पाएंगे. माना जा रहा है कि ये कवायद 2019 लोकसभा चुनाव में दलितों को कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश है.

प्रधानमंत्री सोचते हैं कि गंदगी उठाने वाला अध्यात्म के लिए ये करता है: राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने 'कर्मयोग' नाम की एक किताब लिखी थी. इस किताब में उन्होंने गुजरात के अधिकारियों को जो भाषण दिए उनको शामिल किया गया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत सफाई से दिखाई देती है. किताब में प्रधानमंत्री कहते हैं कि जो टॉयलेट को साफ करता है, जो गंदगी उठाता है क्या किसी ने उसके अध्यात्म को महसूस किया है. वाल्मीकि समाज का कोई व्यक्ति गंदगी उठाने के काम को अपना पेट भरने के लिए नहीं करता है बल्कि वो ये काम अपने अध्यात्म के लिए करता है. ये हमारे प्रधानमंत्री की सोच है, नरेंद्र मोदी जी सोचते हैं जो टॉयलेट को साफ करता है वो ये काम अपने अध्यात्म के लिए करता है.''

देश के दलितों के लिए मोदी जी दिल में जगह नहीं: राहुल गांधी राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मोदी को सिर्फ मोदी में इंट्रेस्ट, उनकी सोच दलित विरोधीराहुल गांधी ने कहा, ''मेरे पास एक आदमी आया उसने मुझे बताया कि नरेंद्र मोदी ने मुझसे पूछा कि मैं आंबेडकर जी की फोटो पर माला चढ़ाता हूं कि लेकिन देश का दलित मुझसे नाराज क्यों है? मैं मोदी जी से कहना चाहूंगा कि आप जिनती बार भी आंबेडकर जी की मूर्ति पर माला चढ़ाओ लेकिन अपनी विचारधारा के साथ आप कभी उनकी इज्जत नहीं कर सकते. देश का हर दलित जब मोदी जी की ओर देखता है वो समझता है कि इस व्यक्ति के दिल में दलितों के लिए, महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है. पूरे देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं.''

संस्थानों में RSS की विचारधारा वाले लोग डाले जा रहे: राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, ''इस देश में दलितों की, गरीबों और महिलाओं की रक्षा संविधान करता है. संविधान को कांग्रेस पार्टी ने और आंबेडकर जी ने लिखा और देश को दिया. आज देश में जो संस्थान हैं उनकी नींव संविधान हैं. आज सभी संस्थानों में एक के बाद एक आरएसएस की विचारधारा वाले लोगों को डाला जा रहा है.''

पहली SC के जज न्याय के लिए जनता के पास गए राहुल गांधी ने कहा, ''आम तौर से जनता न्याय के लिए जज के पास जाती है लेकिन इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज न्याय के लिए जनता के पास जाकर न्याय मांग रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट को दबाया जा रहा है. संसद को बंद करके रखा है. नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से घबराते हैं. 15 मिनट संसद में मोदी जी के सामने मेरी स्पीच करवा दो मोदी जी वहां पर खड़े नहीं रह पांएंगे. पूरा देश जानता है कि राफायल मामले में गड़बड़ी हुई है. नीरव मोदी 30 हजार करोड़ लेकर भाग जाते हैं और उनके दोस्त कुछ नहीं कहते.''

सिर्फ मोदी बोलेगा और अपने मन की बात बोलेगा: राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, ''आज प्रेस को दबाया जा रहा है, थोड़े दिन बाद पूरा देश ये बात बोलेगा. मोदी जी ने कल कहा कि तुम प्रेस वालों को मसाला देते हो, चुप हो जाओ. देश सिर्फ मेरी मन की बात सुनेगा. बीजेपी में कोई नहीं बोलेगा सिर्फ नरेंद्र मोदी बोलेगा और अपने मन की बात बोलेगा.''

रेप की घटनाओं पर पीएम मोदी पर साधा निशाना कठुआ और उन्नाव के मामले को उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''आठ साल की मासूम बच्ची का रेप होता है, उन्नाव में रेप होता है. मोदी जी बीजेपी के एमएलए के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं. पहली बार हुआ कि हिंदुस्तान के बाहर आईएमएफ की चीफ ने मोदी जी से कहा कि आप देश की महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर रहे हो. उन्होंने कहा कि एक के बाद महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं और हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री चुप है.

बीजेपी का नया नारा- 'बेटी बचाओ, बीजेपी के एमएलए से'. राहुल गांधी ने कहा, ''पहले नारा दिया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. अब नया नारा है 'बेटी बचाओ, बीजेपी के एमएलए से बचाओ'. ये हिंदुस्तान की सच्चाई है कि बेटी को सरकार नहीं बचाएगी. दलितों पर अत्याचार, महिलाओं से रेप और युवाओं के साथ धोखा सरकार ने सिर्फ यही दिया है.''

मोदी जी को सिर्फ मोदी जी में इंट्रेस्ट है: राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, ''पूरा देश समझता है कि मोदी जी को सिर्फ मोदी जी में इंट्रेस्ट है. नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री कैसे बनें ? सिर्फ यही एक सवाल है जिसका जवाब वो चाहते हैं. इसके अलावा दलित मर जाए, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हों, महिलाओं से रेप हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. प्रधानमंत्री कैसे बनना सिर्फ यही जानना चाहते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget