एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का केन्द्र पर हमला, कहा- सरकार ना सिर्फ कोरोना संकट बल्कि लोगों के साथ खड़े होने में भी विफल रही

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- एक तरफ सरकार ना सिर्फ कोविड संकट के प्रबंधन में विफल रही बल्कि लोगों के साथ खड़ा तक नहीं हो पाई. उन्होंने आगे कहा- दूसरी ओर हर रोज कई ऐसी परोपकार और मजबूत करने वाली व्यक्तिगत कहानियां हैं.

कोरोना के चलते एक तरफ जहां देश की स्थिति अब भी भयावह बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ रोज मौत के चार हजार से ज्यादा आंकड़े देश की डरावनी तस्वीर पेश कर रहे हैं. इस बीच, विपक्षी दलों की तरफ से कोविड-19 के बहाने लगातार केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर से कोरोना के बहाने मोदी सरकार पर हमला बोला.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- एक तरफ सरकार ना सिर्फ कोविड संकट के प्रबंधन में विफल रही बल्कि लोगों के साथ खड़ा तक नहीं हो पाई. दूसरी ओर हर रोज कई ऐसी परोपकार और मजबूत करने वाली व्यक्तिगत कहानियां हैं. दूसरे की सेवा करने वाले इन नायकों का बहुत-बहुत आभार और दुनिया यह देख रही है कि भारत वास्तव में किस लिए खड़ा है.

 

इससे पहले, पीएम केयर्स को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने कहा, ‘’PMCares के वेंटिलेटर और स्वयं PM में कई समानताएं हैं. दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार, दोनों ही अपना काम करने में फ़ेल और ज़रूरत के समय दोनों को ढूंढना मुश्किल है.’’  इससे पहले रविवार को राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर लगाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की रविवार को निंदा की. इसके साथ ही, सरकार को चुनौती दी कि वह कोविड-19 के टीकों के निर्यात पर सवाल उठाने को लेकर उन्हें गिरफ्तार करे.

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीरें ऐसे पोस्टरों से बदल दीं जिसमें सवाल किया गया है कि कोविड के टीके विदेश क्यों भेजे गए. विपक्षी दल ने कहा कि अगर लोगों को टीके, दवाएं और ऑक्सीजन नहीं मिली तो प्रधानमंत्री से कड़े सवाल पूछे जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Narada Sting Case: ममता के मंत्रियों की गिरफ्तारी के बाद CBI ऑफिस के बाहर हंगामा, धनखड़ बोले- मूकदर्शक बनी पुलिस, चिंताजनक स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget