एक्सप्लोरर

राफेल जेट से पाकिस्तान और चीन पर रखी जाएगी निगाह, अंबाला-हाशिमारा बेस पर होगी तैनाती

राफेल विमान को देश में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया जाएगा. इस प्रक्रिया की शुरुआत वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ करेंगे. हालांकि, राफेल विमान की पहले खेप देश में अक्टूबर के पहले हफ्ते में आएगी.

नई दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स फ्रांस से खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमान को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात करेगा. राफेल को करगिल युद्ध में उम्दा प्रदर्शन करने वाले 17 नंबर स्क्वाड्रन में रखा जाएगा. इस प्रक्रिया की शुरुआत वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ करेंगे. इसके लिए वह मंगलवार को अंबाला जा रहे हैं. राफेल की स्कॉवड्रन को 'गोल्डन ऐरो' के नाम से जाना जायेगा.

जानकारी हो कि 17 नंबर स्क्वाड्रन में पहले मिग 21 (टाइप-96) फाइटर जेट था जो कि बठिंडा में तैनात था. अब इस स्क्वाड्रन के सभी मिग 21 रिटायर हो चुके हैं इसलिए इस स्क्वाड्रन में अब राफेल को शामिल किया जा रहा है. हालांकि, फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की पहले खेप अक्टूबर के पहले हफ्ते में आएगी. इससे पहले फ्रांस के बोरदू शहर में 18-20 सितंबर को एक कार्यक्रम में राफेल विमान भारत को सौंपा जाना था. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनात सिंह के भी शामिल होने की खबर थी. लेकिन अब ये कार्यक्रम टल गया है.

बता दें कि वायुसेना चीफ बी एस धनोआ इसी महीने के आखिर में रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में उनकी रिटायरमेंट के बाद ही अब राफेल वायुसेना में शामिल हो पाएगा. राफेल को जिस 17 नंबर स्क्वाड्रन में रखा जाएगा उससे संबंधित एक दिलचस्प बात ये है कि करगिल युद्ध के दौरान वायुसेना प्रमुख ने इसी 17 नंबर स्क्वाड्रन को कमांडिंग ऑफिसर यानि सीओ के तौर पर कमांड किया था.

पाकिस्तान और चीन पर एक साथ रखी जाएगी निगाह

राफेल को पाकि‌स्तान के साथ-साथ लद्दाख से सटी चीन सीमा की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही राफेल के 18 विमानों की एक‌ दूसरी स्कॉवड्रन को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में तैनात‌ किया जाएगा. यहां से चीन सीमा पर पैनी नजर रखी जाएगी. मतलब साफ है कि रफाल की तैनाती भारत के टू-फ्रंट वॉर की तैयारियों के मद्देनजर की जा रही है‌.

भारत को फ्रांस से जो राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाला है वो 4.5 जेनरेशन मीडियम मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है. मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टूइन) रफाल फाइटर जेट हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ दुश्मन देशों की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है.

यह भी पढ़ें-

अनोखी पहल: असम के एक स्कूल में फीस के बदले लिया जाता है प्लास्टिक का कचरा

IN DETAIL: मंदी के मौसम में SBI ने कर्ज पर घटाई ब्याज दर, आज से लागू होगी कटौती

UNHRC की बैठक: आज आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

झारखंड: बाबूलाल मरांडी और लालू यादव की पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहती कांग्रेस, ये है वजह

चंद्रयान 2: नागपुर पुलिस ने 'लैंडर विक्रम' को लेकर किया ट्वीट, यूजर्स बोले- ग्रेट सेंस ऑफ ह्यूमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget