एक्सप्लोरर

सुरक्षा में कटौती पर नीतीश को राबड़ी का पत्र, कहा- लालू परिवार को कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पहले सुरक्षा हटाने और फिर विवाद के बाद सुरक्षा देने पर कहा कि क्या आपको (नीतीश कुमार) इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी थी या आपको अंधेरे में रखकर इस प्रकार की कार्रवाई की गई?

पटना: बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार 'लालू परिवार' की सुरक्षा पर सियासी बयानबाजी जारी है. मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की नेता राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में कट्टरपंथ का बोल-बाला हो चुका है ऐसे में अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पहले सुरक्षा हटाने और फिर विवाद के बाद सुरक्षा देने पर कहा कि क्या आपको (नीतीश कुमार) इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी थी या आपको अंधेरे में रखकर इस प्रकार की कार्रवाई की गई?

उन्होंने कहा, ''आपके गृह विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं? किसी विषम परिस्थितियों में किनसे संपर्क किया जाए?''

लालू यादव की पत्नी और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, ''बदले हुए राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में जहां एक ओर राज्य और देश में असमाजिक तत्वों और कट्टरपंथ का बोल-बाला हो चुका है. जिससे मेरे पूरे परिवार ही नहीं अपितु सामाजिक समरसता और सद्भाव के पैरोकारों पर सुरक्षा खतरा कई गुणा बढ़ गया है.''

सुरक्षा में कटौती पर नीतीश को राबड़ी का पत्र, कहा- लालू परिवार को कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार

उन्होंने लिखा, ''सुरक्षा जरूरतों को बिना समीक्षा किए सुरक्षाबल में कटौती किया जाना एवं मध्य रात्रि में ही बिना लिखित आदेश दिखाए बीएमपी सुरक्षाबलों को वापस बुलाना कहीं न कहीं मेरे परिवार के प्रति खतरनाक मंसूबों का सूचक है. ऐसे में किसी अप्रिया घटना की सारी जिम्मेदारी गृहमंत्री (नीतीश कुमार) की होगी.''

क्यों मचा घमासान? पिछले दिनों आधी रात को लालू और राबड़ी देवी के आवास की सुरक्षा में अचानक कटौती कर दी गई थी. इसके विरोध में राबड़ी और उनके पुत्र व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव तथा तेजप्रताप ने अपनी सुरक्षा भी वापस कर दी थी. इसके साथ ही राजद के करीब 20 विधायकों ने भी अपनी-अपनी सुरक्षा लौटा दी थी.

आरजेडी नेता के विरोध के बाद नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास की सुरक्षा फिर से बहाल करने का निर्देश दिया था. साथ ही नीतीश कुमार ने गृह विभाग से पूछा था कि सुरक्षा में परिवर्तन का निर्णय कब, क्यों और किस स्तर पर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget