एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी का आरोप, सृजन घोटाला के छह आरोपियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया

आरजेडी मांग कर रही है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने अपने पद से इस्तीफा देंगे.

पटना/भागलपुर: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को 870.88 करोड़ रुपये के कथित भागलपुर एनजीओ घोटाले मामले के छह आरोपियों को मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले के तर्ज पर जहर देकर इंजेक्शन देकर मारने का आरोप लगाया. विधान परिषद के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने पूछा कि सृजन घोटाला मामले में आरोपी रहे छह लोगों की कैसे मौत हो गयी...उन्हें जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया गया.

मौत के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार: राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने इन लोगों की मौत के लिए प्रदेश की नीतीश कुमार की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे व्यापमं घोटला से जुडे़ कई लोगों की रहस्यमय ढंग से मौत की तरह बताया. सृजन घोटाले की जांच की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की की मांग कर रहे आरजेडी के सदस्यों के हंगामे की वजह से गुरुवार को तीसरे दिन भी बिहार विधान परिषद की कार्यवाही बाधित हुई.

इस्तीफा दें नीतीश कुमार और सुशील मोदी: आरजेडी

आरजेडी मांग कर रही है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने अपने पद से इस्तीफा देंगे. राबड़ी ने नीतीश पर कड़ा प्रहार करते हुए उनसे पूछा कि जब सृजन घोटाले के आरोपियों की हत्या की जा रही है तब ऐसे में उनकी अंतरात्मा की आवाज को क्या हुआ.

सुशील मोदी का पलटवार

वहीं सुशील मोदी ने कहा कि सीबीआई ने इस मामले को बीते 21 अगस्त को ही अपने हाथ में ले लिया है. इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक महेश मंडल की कुछ दिनों पहले ही मौत पर आरजेडी प्रमुख की ओर से सवाल किए जाने के बारे में सुशील ने भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का एक पत्र दिखाते हुए कहा कि उसकी मौत दोनों गुर्दा के फेल होने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी.

मरने वाले छह लोगों के नाम बताएं राबड़ी: जेडीयू

वहीं जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने राबड़ी से सृजन घोटाला मामले के मरने वाले छह आरोपियों के नाम बताने को कहा. बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज ने लालू के राज्य सरकार पर इससे जुडे़ साक्ष्य को ​मिटाने के आरोप को बेबुनियाद बताया.

इस बीच, भागलपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सृजन घोटाले के फरार आरोपी अपर समाहर्ता सह पूर्व भूअर्जन अधिकारी राजीव रंजन सिंह, सृजन की सचिव रजनी प्रिया और उसके पति अमित कुमार के खिलाफ चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट टी यादव ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

इस मामले जांचकर्ता पुलिस निरीक्षक आरए यादव ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट फरार इन तीनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी दी थी जिसे स्वीकारते हुए कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी वारंट का आदेश दिया है. एसएसपी मनोज कुमार ने वारंट जारी होने के बाद दो अलग अलग टीमों का गठन कर छापेमारी के लिए पटना और राज्य के बाहर भेजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget