एक्सप्लोरर

क्या 2000 रुपये के नोट छपने बंद हो गए हैं? राज्यसभा में उठे सवाल

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों को हवाले से खबर मिली है कि रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपए के नोटों की छपाई बंद नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व बैंक मांग के आधार पर दो हजार रुपए के नोट की कम छपाई कर सकता है.

नई दिल्ली:  दो हजार के नोट को लेकर आज राज्यसभा में सवाल उठे हैं.  समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने सरकार से पूछा है कि क्या दो हजार रुपये के नोट छपने बंद हो गए हैं?  खबरें थी कि 200 रुपए के नोट की छपाई को लेकर दो हजार रुपए के नोट की छपाई बंद की जा सकती हैं. राज्यसभा में नरेश अग्रवाल ने कहा, ‘’सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपए के नोट की छपाई बंद कर दी है.’’ वहीं, जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने भी केंद्र सरकार से मांग की है, ‘’सरकार दो हजार रुपए के नोट के छापने की स्थिति को स्पष्ठ करें नहीं तो जनता में अफवाह फैल जाएगी.’’ वहीं, एबीपी न्यूज़ को सूत्रों को हवाले से खबर मिली है कि रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपए के नोटों की छपाई बंद नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व बैंक मांग के आधार पर दो हजार रुपए के नोट की कम छपाई कर सकता है. वहीं, बताया गया है कि मांग क आधार पर पांच सौ रुपए के नोट की ज्यादा छपाई की जा रही है. बता दें कि इसी महीने ऐसे खबरे आईं थी कि आरबीआई जल्द ही दो सौ रुपए के नए नोट जारी करेगा. सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय से विचार विमर्श करने के बाद इसी साल मार्च में आरबीआई ने दो सौ रुपए का नाट छापने का फैसला किया था. ध्यान रहे कि देश में 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने 500 और 2000 रुपये के नए करेंसी नोट का ऐलान किया था. 500-1000 रुपये के पुराने करेंसी नोटों पर नोटबंदी के ऐलान के साथ ये नए नोट लाए गए थे. 1000 रुपये का नोट बंद होने के बाद देश में बड़े नोटों का एक और करेंसी नोट लाने की मांग लंबे समय से थी. लिहाजा देश में पहली बार 200 का नोट लाया जा सकता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget