एक्सप्लोरर

QUAD: चीन की दादागिरी के खिलाफ भारत का बड़ा प्लान, क्यों अहम है क्वाड की अगली बैठक, एक्सपर्ट ने बताया

QUAD Meeting In India: भारत की मेजबानी में क्वाड देशों के नेता एक मंच पर नजर आने वाले है. इस बैठक को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भू-राजनीतिक परिदृश्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण कहा जा रहा है.

QUAD Meeting In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा में चल रही जी-7 देशों की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. हिरोशिमा में शनिवार (20 मई) के दिन भारत के पीएम का जलवा दिखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया के 6 से ज्यादा बड़े देशों के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें हुईं. इसके साथ ही उन्होंने जी-20 और क्वाड (QUAD) को लेकर भी चर्चा की. 

पीएम मोदी ने बताया कि अगले साल क्वाड की मेजबानी भारत कर रहा है. क्वाड को लेकर एक चर्चा चल रही है कि अगले साल 26 जनवरी को भारत के सलामी मंच पर क्वाड देशों के नेता भारत के मंच पर नजर आ सकते हैं. विशेषज्ञों ने इसे बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है.

बैठक में भारत देगा दुनिया को संदेश

रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) अश्विनी सिवाच ने एबीपी न्यूज के एक शो में चर्चा के दौरान कहा इसका बड़ा असर होगा. उन्होंने कहा कि जैसे जी-20 की मेजबानी के दौरान भारत ने दुनिया के देशों को भारत को दिखाया है और उनके विचारों को बदला है. ऐसे ही क्वाड की अध्यक्षता आएगी तो भारत एक पीसमेकर का काम करेगा. भारत चारों देशों को लेकर ये दिखाने की कोशिश करेगा कि किस तरह से पूरी दुनिया शांति की ओर जा सकती है.

चीन की दादागिरी सभी के लिए खतरा

उन्होंने कहा कि चीन की दादागिरी इस क्षेत्र के लिए खतरा है. अगर इस इलाके में शांति चाहिए, विकास चाहिए, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रूनेई जैसे छोटे-छोटे देश चीन से परेशान है, वो एक ही तरीके से हल हो सकता है, वो तरीका है मिल बैठकर बातचीत से हल करने का है. 

सिवाच ने कहा, भारत ने एक संदेश दिया है कि शांति आनी चाहिए और यह डायलॉग और डिप्लोमेसी से आनी चाहिए. क्वाड में भी भारत चीन की दादागिरी के खिलाफ है. भारत सिर्फ चीन के लिए ही नहीं है, वह डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लाइमेट चेंज की भी बात कर रहा है और इस तरह से भारत ने क्वाड में काफी बदलाव किया है.

यह भी पढ़ें

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने G-7 और G-20 के सहयोग पर दिया जोर, बोले- अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नेतृत्व को भारत तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget