एक्सप्लोरर

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020: लगातार दूसरी बार आईआईटी बॉम्बे भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान, 152वां रैंक हासिल किया

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में भारत के शिक्षण संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान साबित हुआ है. विश्व रैंकिग में 10 पायदान की छलांग लगाते हुए आईआईटी बॉम्बे ने 152वां रैंक हासिल किया है.

नई दिल्ली: लगातार दूसरी बार आईआईटी बॉम्बे देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बना है. वहीं विश्व रैंकिंग में भी 10 पायदान की छलांग लगाते हुए सूची में 152वां रैंक हासिल किया है. 2019 में संस्थान 162वें रैंक पर था. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में आईआईटी दिल्ली, कानपुर, रुड़की, खड्गपुर की रैंकिंग में गिरावट आई है. आईआईएससी बंगलूरू की ओवरऑल रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन रिसर्च के क्षेत्र में इस रैंकिंग में उसका दुनियाभर में दूसरा रैंक है.

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 23 संस्थानों को जगह मिली है. जिसमें आईआईटी बॉम्बे ने 152वां, आईआईटी दिल्ली ने 182वां और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर 184वां रैंक हांसिल किया है. पिछले वर्ष की तुलना में 23 में से चार भारतीय संस्थानों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और सात संस्थानों की रैंकिंग गिरी है. ओपी जिंदल ग्लोबल इस साल भारतीय संस्थानों से एकमात्र नया प्रवेश है.

भारत के अन्य शिक्षण संस्थानों में आईआईटी मद्रास 271वां, आईआईटी कानपुर 291वां, आईआईटी रुड़की 383वां, दिल्ली विश्वविद्यालय 474 और आईआईटी गुवाहाटी 491वां रैक पर है.

2020 रैंकिंग में एमआईटी पहले, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे और हावर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चौथी रैंक से पांचवीं पर पहुंच गई है. यूरोप की प्रसिद्ध ईटीएच ज्यूरिच यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज को पछाड़ते हुए छठा रैंक हासिल किया है.

भारत की रैंकिंग में नंबर वन जेएनयू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 से बाहर हो चुका है. दिल्ली विश्वविद्यालय की रैंकिंग में 13 पायदान का सुधार हुआ है. डीयू का 2019 में 487वां रैंक था, जो इस बार 474 पर है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 751-800 के बीच है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, थापर यूनिवर्सिटी पटियाला, वीआईटी, बॉम्बे यूनिवर्सिटी, कोलकाता यूनिवर्सिटी पिछली रैंकिंग की तर्ज पर 801-1000 श्रेणी में शामिल हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget