एक्सप्लोरर

पिता को भारत के ऐलान पर पीवी नरसिम्हा राव की बेटी ने जानें क्या कहा, पीएम मोदी की तारीफ भी की

PV Narasimha rao Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा को लेकर बीआरएस नेता वाणी देवी ने खुशी जताई.

PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा को लेकर उनकी  बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से विधानपरिषद सदस्य वाणी देवी ने शुक्रवार (9 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें कुछ देर हुई, लेकिन ठीक है क्योंकि यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. 

वाणी ने कहा कि नरसिम्हा राव पूरे राष्ट्र के हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई खुश है. वह केवल तेलुगू माटी के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सपूत हैं. ’’उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव उस वक्त प्रधानमंत्री बने थे जब देश मुश्किल समय का सामना कर रहा था.

वाणी ने कहा कि उन्होंने (राव ने) सुधारों को लागू किया जिसकी पूरे विश्व ने सराहना की. उन्होंने कहा कि राव ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान सुधारों की पहल की और अर्थव्यवस्था से लेकर विदेश मामलों जैसे क्षेत्रों में समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशा.

वाणी देवी ने क्या कहा?
वाणी देवी ने कहा, ‘‘दलगत भावना से ऊपर उठकर राव के योगदान को मान्यता देना और भारत रत्न प्रदान करना हमारे प्रधानमंत्री (मोदी) के अच्छे मूल्यों, संस्कार को दर्शाता है.’’ उन्होंने हालांकि कहा कि यह सम्मान और पहले दिया जा सकता था. 

वाणी ने कहा, ‘‘भारत रत्न सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. हालांकि, इसमें कुछ देर हुई, लेकिन ठीक है. तेलंगाना के लोग नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिये जाने से बहुत खुश हैं। परिवार के सदस्य अभिभूत हैं.’’ उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) नीत तेलंगाना की पूर्ववर्ती सरकार ने नरसिम्हा राव की जन्म शताब्दी को व्यापक स्तर पर मनाया था.

दक्षिणी राज्य से पीएम बनने वाले पहले नेता- वाणी देवी
वाणी ने कहा कि नरसिम्हा राव किसी दक्षिणी राज्य से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे. उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र और ओडिशा से फोन आ रहे हैं क्योंकि वह उन राज्यों से सांसद चुने गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली से भी फोन आ रहे हैं.  नरसिम्हा राव महाराष्ट्र के रामटेक और ओडिशा के बरहमपुर के अलावा अविभाजित आंध्र प्रदेश के नंदयाल एवं हनुमाकोंडा से लोकसभा के लिए चुने गए थे.

ये भी पढ़ें- 'खुद को हिंदुत्ववादी कहने वाली मोदी सरकार फिर बालासाहेब ठाकरे को भूल गई', संजय राउत ने की भारत रत्न देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
Embed widget