एक्सप्लोरर

Sangrur Farmer: किसानों के लिए पराली में आग लगाना मजबूरी, सरकार की लापरवाही को बताया वजह

पंजाब के संगरूर में सबसे ज्यादा अनाज पैदा होता है. यहां पर 2 लाख 12000 हेक्टेयर के करीब खेती होती है. इसलिए आग पराली में आग लगाने के सबसे ज्यादा मामले भी सामने आते है.

Sangrur Farmers: पंजाब में पराली को आग लगाने के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं. किसान पराली को आग लगाना अपनी मजबूरी बता रहे हैं. इससे पहले सरकार किसानों पर कार्रवाई न करने की बात बोल रही थी लेकिन अब आग लगने के मामले पर सरकार सख्त नजर आ रही है.

संगरूर में 201 किसानों पर 5 लाख 2500 का जुर्माना और उनकी जमीन के ऊपर रेड एंट्री की गई है. प्रशासन दावा कर रहा है कि जरूरत के अनुसार किसानों को सुपर सीडर मशीन उपलब्ध करवाया जा चुका है. इसके साथ पराली को आग लगाए बिना धान की बुवाई की जा सकती है.

आग लगाने वालो के खिलाफ कार्रवाई
संगरूर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के ऑफिसर डॉ अमरजीत सिंह ने कहा, "कल तक संगरूर में लोकेशन सेटेलाइट के जरिए 2055 जगह ट्रेस हुई है. जेल में भी आग लगने की लोकेशन मिली है. अभी तक 2055 में से 700 से ज्यादा खेतों में जाकर देखा गया है. जहां सिर्फ 201 जगह पर ही आग लगी थी. 201 लोकेशन वाले किसानों पर 5 लाख 2500 जुर्माना किया गया है और उनके जमीनी रिकॉर्ड में रजिस्ट्री की गई है. जो 2000 से ज्यादा मामले सेटेलाइट के जरिए ट्रेस होते हैं वहां पर आग लगी होती है. जब ग्राउंड पर जाते हैं तो उसमें आग लगने का कारण कुछ और रहता है. जहां पर आग लगी पाई जाती है वहां पर एक्शन भी लिया जा रहा है."

संगरूर में सबसे ज्यादा अनाज पैदा होता है
संगरूर में सबसे ज्यादा अनाज पैदा होता है. यहां पर 2 लाख 12000 हेक्टेयर के करीब खेती होती है. धान की खेती ज्यादा होती है तो सबसे ज्यादा मामले भी सामने आते है, लेकिन एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट दावा कर रहा है कि 5000 से ज्यादा मशीनें किसानों को उपलब्ध करवाई गई है. संगरूर के लहरागागा के भूटाल कला गांव में एक बायोगैस प्लांट भी लगाया गया है, जिसका हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर देश के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने उद्घाटन किया गया था, लेकिन बायोगैस प्लांट के आसपास भी आग लगाई जा रही है.

वही मुख्यमंत्री दावा कर रहे थे कि जहां प्लांट लगा है उसके 30 किलोमीटर की एरिया के खेतों में से पराली की गांठ बनाकर फैक्ट्री में बायोगैस तैयार होगी. किसानों का कहना है कि मशीनें लाखों में आती है. उसको छोटे किसान नहीं खरीद सकते. पराली का समाधान है कि उनके खेत में से उठाया जाए लेकिन उसको भी उठाया नहीं जा रहा.

कई दिनों तक नहीं उठाते पराली
किसानों ने बताया कि धान की कटाई के बाद गेहूं की बिजाई के बीच में 10 से 15 दिन का समय होता है. किसानों के खेतों में से पराली नहीं उठा रहे. पराली उठाने के लिए ऐप पर रजिस्टर करना पड़ता है. धान की कटाई करने के बाद पराली में नमी देखी जाती है. पराली के सूख जाने के बाद गठ्ठे बनाते हैं फिर कई दिनों तक खेतों से उठाया नहीं जाता. इतनी देर में पराली के वजह से मिट्टी की नमी खत्म हो जाती है.  

गेहूं की बिजाई का समय निकल जाने के वजह से मजबूरी में आग लगाते हैं. पराली का मामला राज्य सरकार की गले की हड्डी बना हुआ है. किसान और प्रशासन अपना तर्क रख रहे है लेकिन ग्राउंड रियलिटी में जमीन आसमान का फर्क है. किसान अपनी जगह सही है क्योंकि उसके पास पैसा नहीं है. सरकार पराली उठा नहीं रही है और ना ही प्राइवेट कंपनियां जिनके सरकार ने प्लांट लगाए हैं.

ये भी पढ़ें:पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली को बताया ‘गैस चैंबर’, सीएम केजरीवाल का पीएम पर हमला, बोले- क्या इसके लिए AAP कसूरवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget