एक्सप्लोरर

स्वर्ण मंदिर के पास पांच दिन में तीसरा धमाका, जानें ब्लास्ट पर क्या बोली पंजाब पुलिस

अमृतसर में हुए इस ब्लॉस्ट के बाद पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं. देर रात हुए इस धमाके ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Amritsar Blast Near Golden Temple: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास देर रात एक और धमाका हुआ. बीती रात अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास रात 12-12:30 के बीच हुए धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें मौके पर पहुंच गई. 

पुलिस ने कहा, सुराग के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं और धमाके में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. इससे पहले हुए धमाके से करीब दो किलोमीटर दूर श्री गुरु रामदास सराय के पास विस्फोट हुआ. हालांकि पुलिस ने इस अमृतसर में होने वाले ब्लास्ट के मामले को सुलझा लिया है. दरअसल इसके जरिए पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश की गई थी. ब्लास्ट को अंजाम देने वाले 5 स्थानीय साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.

5 दिन में ब्लॉस्ट की तीसरी घटना 
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में बम ब्लास्ट की ये तीसरी घटना है. सबसे पहले 6 मई को स्वर्ण मंदिर की तरफ जाने वाली हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका किया गया. फिर 8 मई को भी उसी जगह एक और ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स को मामूली चोटे आईं, अब बीती रात हुए धमाके के बाद से उसकी चिंता बढ़ गई है. 

क्या बोली पंजाब पुलिस? 
देर रात हुए धमाके के बाद पंजाब पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा, लगभग 12.15-12.30 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी, संभावना है कि यह एक और विस्फोट हो सकता है लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जा रही है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है. हमें इमारत के पीछे कुछ टुकड़े मिले हैं लेकिन अंधेरा होने के कारण हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ये टुकड़े विस्फोट से जुड़े हुए हैं.

पुलिस ने बताया, जहां पर यह धमाका हुआ है वह शहर की सबसे पुरानी सराय में से एक है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पौ फटने के बाद पुलिस की प्राथमिकता ये होगी कि बीते 5 दिन में आखिर कौन और कैसे शहर और राज्य में कानून और व्यवस्था में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget