एक्सप्लोरर

पंजाब: पठानकोट में संदिग्ध बैग से मिली सेना की 3 वर्दी, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध बैग मिला है. बैग मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बैग मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. बता दें कि दो जनवरी 2016 को पठानकोट में ही वायसेना के बेस पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे.

पुलिस के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि एक स्थानीय निवासी ने कल बैग के बारे में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद यहां पठानकोट शहर और ममून छावनी में तलाशी अभियान चलाया गया. अधिकारी ने बताया, ‘‘किसी संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के लिए हमने सेना के अधिकारियों के साथ यहां एक तलाशी अभियान शुरू किया है.’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘यहां डिफेंस रोड के नजदीक एक सूनसान जगह पर गेहूं के आटे की एक बोरी में पांच शर्ट और चार पतलून मिली.’’  

बता दें कि तीन दिन पहले जम्मू कश्मीर में खुफिया एजेंसियो के अलर्ट जारी करने के बाद पठानकोट में भी पुलिस हरकत में आ गई थी. जिला पठानकोट में जम्मू कश्मीर से आने वाली हर गाड़ी को बारीकी से चेक किया जा रहा है.

कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर के कठुआ और साम्बा जिले में एलर्ट जारी किया है. इसी अलर्ट के बाद खुफ़िआ एजेंसियों ने पंजाब सहित चार राज्यों में एलर्ट जारी किया गया था. जिसके चलते पंजाब पुलिस की तरफ से इंटरस्टेट सभी नाकों पर सुरक्षा बड़ा दी गई है और हर गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध पठानकोट जिले में किसी घटना को अंजाम न सके.

साल 2015 में सेना की वर्दी पहने हुये तीन सशस्त्र आतंकवादियों ने एक कार अगवा कर लिया था और गुरूदासपुर जिले के दिनानगर शहर में एक पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था. उन्होंने एक पुलिस अधीक्षक सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी. बाद ने उन्हें ढेर कर दिया गया था. पिछले साल चार आतंकवादी सीमा पार से घुस आये थे और एक एवं दो जनवरी की दरम्यानी रात में पठानकोट एयर बेस पर हमला कर दिया था जिसमें सात सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget