एक्सप्लोरर

Punjab Congress: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी? जानिए क्यों लगाए जा रहे ये कयास

Punjab Politics: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में पटियाला जेल से रिहा हुए हैं. उनके बाहर निकलने के साथ चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही हैं.

Charanjit Singh Channi: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद एक और बड़ा नेता कांग्रेस (Congress) का हाथ छोड़ने वाला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने पंजाब (Punjab) में कुछ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की है. 

हालांकि, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. प्रताप सिंह बाजवा ने बीजेपी पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप भी लगाया है. जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला जेल से रिहा होने के बाद इन अटकलों को हवा मिली है. 

विधानसभा चुनाव के बाद हुए थे गायब

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस की हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी राजनीतिक सुर्खियों से गायब हो गए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को भारी जनादेश मिला था. भ्रष्टाचार के मामलों में अपने भतीजे की गिरफ्तारी के बाद भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था. हालांकि, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव का दौरा कर पूर्व मुख्यमंत्री राज्य की राजनीति में फिर से सक्रिय हुए. उन्होंने मूसेवाला के माता-पिता के साथ काफी समय बिताया था. कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

खरगे समेत कई नेताओं से की थी मुलाकात

चरणजीत सिंह चन्नी को राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी देखा गया था. उन्होंने प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा था कि इस बैठक के जरिए पार्टी में उनके विरोधियों को संदेश दिया गया था कि वह अभी भी अहम हैं. 

नवजोत सिंह सिद्धू भी आलाकमान के संपर्क में

कांग्रेस अब जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है. इस बीच, पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के अगले कदमों पर भी उत्सुकता से नजर रख रहे हैं, जिन्होंने गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें- 

Delhi: 'इन्हीं में से कोई बच्चा एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा...', बीजेपी के मार्कशीट वाले तंज पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पीएम की डिग्री का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरा का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरा का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget