एक्सप्लोरर

Amrinder On New Party: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- हां नई पार्टी बनाने जा रहा हूं, लेकिन नाम अभी तय नहीं हुआ

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब को बहुत कुछ सहना पड़ा है. मैंने एक सैनिक की तरह काम किया है.

Amrinder Singh PC: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं लेकिन उसका नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है. पंजाब के पूर्व सीएम  न कहा कि हमारे वकील चुनाव आयोग के साथ इस पर काम कर रहे हैं. जैसे ही नाम तय हो जाएगा हम आपको बता देंगे. उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उन्होंने जो वादे किए उसे पूरा किया है.

उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब को बहुत कुछ सहना पड़ा है. मैंने एक सैनिक की तरह काम किया है और हमेशा योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी है. पंजाब की सुरक्षा मेरे लिए काफी अहम है. अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि मैं इस बात का पूरा हिसाब किताब दूंगा कि कितना खर्च किया है.  उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फर्स्ट क्लास फोर्स है. 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि मार्च तक इस पर काम पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खड़गे कमेटी हमें बुलाया था, लेकिन मैंने उनके कहा कि किसी तरह की कोई समस्या नहीं है. इसके साथ ही, उन्हें 18 प्वाइंट्स दिखाए, जिन पर काम हुआ है. कई जिलों और स्कीमों पर हुए खर्च का उन्हें ब्यौरा दिया.

इससे पहले, पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस में अपने विरोधियों पर उनके समर्थकों को धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी उन्हें ऐसे “घटिया-स्तर के राजनीतिक खेल” से नहीं हरा सकते. अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और अटकलों के मुताबिक वह विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को अपनी पार्टी बना सकते हैं.

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से दोस्ती को लेकर पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं और अमरिंदर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्या अरूसा आलम का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से है.

अमरिंदर सिंह ने कहा, “व्यक्तिगत हमलों से अब वे पटियाला और अन्य जगहों पर मेरे समर्थकों को धमकियां देने और उनका उत्पीड़न करने तक गिर गए हैं. मैं अपने प्रतिद्वंद्वियों को बता दूं कि वे मुझे इस तरह के घटिया राजनीतिक खेलों से नहीं हरा सकते. वे इस तरह के हथकंडों से न तो वोट जीतेंगे और न ही लोगों का दिल.”

ये भी पढ़ें: 

Punjab News: अमरिंदर सिंह की पार्टी में शामिल नहीं होगा कोई कांग्रेस विधायक, नवजोत सिद्धू ने किया यह दावा

पाकिस्तानी महिला मित्र के बचाव में उतरे कैप्टन, कई भारतीय हस्तियों के साथ शेयर की आरूसा आलम की तस्वीर, पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget