एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के सीएम चन्नी का हुआ विरोध, जानें वजह

Punjab Assembly Election: पंजाब चुनावों के लिए आगामी 20 फरवरी को वोटिंग होनी है. इसके लिए सभी पार्टियां प्रचार में जोर शोर से जुटी हुई हैं. इस बार राज्य में कड़ा मुकाबला है.

Punjab Election Update: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बरनाला जिले के विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के गांवों में प्रचार करने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को विरोध का सामना करना पड़ा. गांव कोटदुना में भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने सीएम का भारी विरोध किया. गांव के किसानों ने खराब हुई नरमे की फसल का मुआवजा ना देने, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर चन्नी को घेरा.

विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री चन्नी से सवाल करना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री चन्नी उनके सवालों का जवाब दिए बिना ही हाथ हिलाते हुए निकल गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अपने सवालों का जवाब चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके गांव के अनेकों किसानों की नरमे की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला है

किसानों ने कहा कि पंजाब के अन्य मसले जैसे बेरोजगारी भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर भी वह चन्नी से सवाल करना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री सवालों के जवाब दिए बिना ही चले गए. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री चन्नी उनके सवालों के जवाब नहीं देंगे तब तक मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा.

बरनाला जिले के गांव बदरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी ने खडूर साहिब से सांसद के भाई द्वारा अकाली दल ज्वाइन करने के मुद्दे पर और कांग्रेस पर माफिया को टिकट देने के आरोप लगाने के मुद्दे पर कहा कि राजनीति में यह चलता रहता है और चुनाव होने के कारण कई लोग आते हैं और कई लोग जाते हैं. वहीं मुख्यमंत्री चेहरे पर नवजोत कौर सिद्धू द्वारा हाईकमान को गुमराह करने के बयान पर जवाब देने से चन्नी ने इनकार कर दिया.

सीएम ने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पर उनकी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की जायदाद के बयान के मुद्दे पर कहा कि भगवंत मान एक अनपढ़ आदमी की तरह बोल रहे हैं और उन्हें चुनाव आयोग को उनका दिया हुआ एफिडेविट देखना चाहिए और भगवंत मान उनके एक करोड 69 लाख को भगवंत मान 169 करोड़ रुपये बता रहे हैं. उन्होंने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा ऐसा व्यक्ति पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है. आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब में सीएम कैंडिडेट घोषित किया है.

यह भी पढ़ेंः UP Election: CM Yogi ने कहा- फिर से गर्मी दिखा रहे हैं, सरकार बनने पर इनकी गर्मी को भी शांत करेंगे

UP Election 2022: हिजाब को लेकर हुए विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget