एक्सप्लोरर

UP Election: CM Yogi ने कहा- फिर से गर्मी दिखा रहे हैं, सरकार बनने पर इनकी गर्मी को भी शांत करेंगे

UP Election 2022: सीएम योगी ने मुरादाबाद ज़िले की बेलारी विधानसभा सीट पर आयोजित वर्चुअल रैली में कहा कि किसान को फ्री में आने वाले पांच साल के दौरान बिजली उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करने जा रहे हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर 'गर्मी शांत' करने वाला बयान दिया है. उन्होंने एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल में सरकार इनसे सख्ती से निपटी है. फिर से गर्मी दिखा रहे हैं. 10 मार्च के बाद एक बार फिर से आने दीजिए बीजेपी की सरकार, इनकी गर्मी को भी शांत कराने का काम सरकार करेगी.

सीएम योगी ने बुधवार को मुरादाबाद ज़िले की बेलारी विधानसभा सीट पर आयोजित वर्चुअल रैली में कहा, "किसान को फ्री में आने वाले पांच साल के दौरान बिजली उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करने जा रहे हैं. हर घर में बिजली पहुंचाने का कार्य करेंगे." 

उन्होंने कहा, "ये अराजकता करने वाले लोग, पांच वर्ष तक सरकार सख्ती से इनसे निपटी है. फिर से गर्मी दिखा रहे हैं. 10 मार्च के बाद एक बार फिर से आने दीजिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इनकी गर्मी को भी शांत कराने का कार्य सरकार करेगी, यही आश्वासन देने के लिए और आप सबसे अपील करने के लिए इस वर्चुअल रैली के माध्य से जुड़ा हूं."

सीएम योगी ने कहा, "ये चुनाव एक सामान्य चुनाव नहीं है. ये चुनाव वास्तव में प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बनाने की लड़ाई है. उत्तर प्रदेश, जिसके अंदर संभावनाएं थीं, सपा, बसपा, कांग्रेस, इन सबने इन संभावनाओं को क्षीण किया था. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में यूपी को नंबर एक प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

सीएम ने कहा, "आप सब को सुरक्षा की चिंता नहीं करनी है. ये हमारा दायित्व है. युवाओं को रोज़गार कि चिंता नहीं करनी है ये हमारा दायित्व है. हम लोग इस साल एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने जा रहे हैं. और अगले पांच साल में इस संख्या को हम लोगों ने दो करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है.

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों के कर्ज और बिजली बिल को लेकर हुआ ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget