एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना का विरोध कर प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सीएम भगवंत मान का काफिला रोका, कही ये बात

CM Bhagwant Mann Convey: पंजाब के संगरूर में विधानसभा उपचुनाव का प्रचार कर रहे सीएम भगवंत मान के काफिले को अग्निपथ स्कीम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रर्शनकारियों ने रोक लिया.

Bhagwant Mann Convey: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant mann) पंजाब के संगरूर में उपचुनाव के लिए रोड शो कर रहे थे. उधर अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं (Youth) ने उनके काफिले (Convey) को रोकने की कोशिश की. इसके बाद सीएम भगवंत मान ने अपनी एसयूवी कार (SUV Car) को रोक लिया और एक प्रदर्शनकारी युवा से हाथ मिलाया (Shake Hand) और बात की.

आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक रोड शो कर रहे थे तभी उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन होते हुए देखा और युवाओं के बीच में अपनी एसयूवी कार रोककर एक युवा प्रदर्शनकारी से बात की. मान ने उस प्रदर्शनकारी से हाथ मिलाया. युवक ने 'अग्निपथ' योजना का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि यदि सांसद 'अग्निपथ' पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं, तो मैं व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा.

देश के कई हिस्सों में हो रहा है अग्निपथ योजना का विरोध  

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है. वहीं विपक्ष ने उम्मीदवारों की मांगों का समर्थन किया है और केंद्र को इस मामले पर बातचीत करने के लिए कहा है. विपक्ष का ये भी कहना है कि सरकार को सशस्त्र बलों में भर्ती में इस तरह के बदलाव की घोषणा करने से पहले अन्य नेताओं से विचार-विमर्श करना चाहिए था. इस बीच, कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में इस योजना के विरोध में सबसे हिंसक प्रदर्शन हुए. इन विरोध- प्रदर्शनों के बीच केंद्र ने कई रियायतों का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री मोदी पर करें विश्वास

बीजेपी अध्यक्ष (BJP President) जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा है कि मैं अपने युवा मित्रों से कहना चाहता हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) पर विश्वास करना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने देश (Nation) की सेवा की है आने वाले दिनों में अग्निपथ (Agnipath) से निकलने वाले अग्निवीर (Agniveer) दुनिया के सामने खुद को स्थापित करके हमेशा देश की रक्षा के लिए जाने जाएंगे. नड्डा ने कहा कि अग्निपथ एक क्रांतिकारी योजना है. भारतीय सेना (Indian Army) को विश्व स्तर (Global Level) पर मजबूत स्थिति में रखने के लिए यह एक बड़ा क्रांतिकारी कदम है. हमें इसे समझना होगा. उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से पता है कि उन्हें बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: JP Nadda On Agnipath Yojana: 'अग्निपथ' विवाद पर जेपी नड्डा की युवाओं को नसीहत, कहा- प्रदर्शन छोड़ पीएम मोदी पर करें भरोसा

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme: वायुसेना में अग्निवीरों को मिलेंगी ये 10 बड़ी सुविधाएं, चार साल से पहले नहीं छोड़ सकते नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget