एक्सप्लोरर

पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने बैन की गैंगस्टर सुक्खा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'शूटर'

मुख्यमंत्री ने DGP को फिल्म के एक प्रोड्यूसर के खिलाफ संभावित कार्रवाई किए जाने पर भी गौर करने का निर्देश दिया है.गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का पंजाब के दोआब क्षेत्र खासकर जालंधर और कपूरथला जिलों में काफी आतंक था.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फिल्म 'शूटर' पर प्रतिबंध लगा दिया है. फिल्म कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की जिंदगी और उसके किए अपराधों पर बनी है, जो 'हिंसा, जघन्य अपराध, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी' को बढ़ावा देने वाली है. मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को फिल्म के एक प्रोड्यूसर के.वी. ढिल्लन के खिलाफ संभावित कार्रवाई किए जाने पर भी गौर करने का निर्देश दिया है. प्रोड्यूसर ने साल 2019 में फिल्म के लेखन के दौरान कथित वादा किया था कि वह फिल्म का नाम 'सुक्खा काहलवां' ही रखेगा.

साथ ही, डीजीपी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि फिल्म के प्रोमोटरों, निर्देशकों और कलाकारों की भूमिका पर भी गौर करें. फ़िल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद ADGP इंटेलिजेन्स वरिंदर कुमार ने सरकार से फ़िल्म और इसके गानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिखा था. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसी फ़िल्में पंजाब में कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी जो पंजाब की शांति, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ें.

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का पंजाब के दोआब क्षेत्र खासकर जालंधर और कपूरथला जिलों में काफी आतंक था. 22 जनवरी 2015 में सुक्खा को पुलिस हिरासत में सरेराह पुलिसवालों के सामने NH-1 पर दूसरे गैंग ने गोलियों से भून दिया था. पुलिस सुक्खा को पेशी के लिए जालंधर जेल से पटियाला ले जा रही था तभी रास्ते में फगवाड़ा के पास गैंगस्टर विक्की गौंडर ने अपने साथियों के साथ गाड़ी रुकवाई और पुलिस के सामने सुक्खा को गोलियां मारकर उसकी लाश के पास भांगड़ा किया.

बताया गया था कि पुलिस के हथियार गैंगस्टरों ने छीन लिए थे, लिहाज़ा पुलिस मूक दर्शक बनकर सुक्खा की हत्या को देखती रही. सुक्खा पर हत्या, अपहरण और फिरौती के क़रीब 20 केस दर्ज थे. गैंगस्टर विक्की और सुक्खा पुराने साथी थे और एक ही गैंग चलाते थे, लेकिन बाद में दोनों ने अलग-अलग गैंग बना लिए थे. विक्की गौंडर को पंजाब पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर पर एक एनकाउंटर में मार गिराया था.

यह भी पढ़ें-

हिंदू समुदाय का मतलब BJP नहीं, बीजेपी का विरोध हिंदुओं का नहीं- भैयाजी जोशी

आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस बोली- SC में पुनर्विचार याचिका दायर करे केंद्र, LJP संसद में देगी तूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget