एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Elections: 32 किसान संगठनों का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव में नहीं करेंगे किसी का समर्थन

Punjab Assembly Elections: बैठक में पारित प्रस्ताव में मांग की गई कि कृषि क्षेत्र को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Punjab Assembly Elections: पंजाब (Punjab) के 32 किसान संगठनों (Farmers Organizations) ने शनिवार को कहा कि वे राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे या चुनाव में भाग नहीं लेंगे. दूसरी ओर आज ही भारतीय किसान यूनियन (BKU) के एक नेता ने चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक संगठन बनाया. ये किसान संगठन केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल थे.

लुधियाना से करीब 20 किलोमीटर दूर मुल्लांपुर दाखा में एक संयुक्त बैठक में चुनाव में किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने या चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला लिया गया. उन्होंने राजनीतिक संगठन बनाने और पंजाब चुनाव लड़ने के भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी के फैसले को व्यक्तिगत फैसला करार दिया है.

उन्होंने कहा कि पंजाब के सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने किसानों के सभी प्रकार के कर्जों को माफ करने और कृषि कानूनों के विरूद्ध आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये मामले वापस लेने का वादा किया था लेकिन अबतक सरकार ने कोई शुरुआत नहीं की है, किसान संगठन इन दोनों मांगों से कम स्वीकार नहीं करेंगे.

किसानों को मिलनी चाहिए बिजली

बैठक में पारित प्रस्ताव में मांग की गई कि कृषि क्षेत्र को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इससे पहले, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी (Gurnam Singh Chadhuni) ने शनिवार को ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का गठन किया और कहा कि यह अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने राज्य में अफीम की खेती किये जाने की वकालत की.

चढ़ूनी बनाएंगे नई पार्टी

चढ़ूनी संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के सदस्य हैं, जो 40 किसान संघों का संगठन है. एसकेएम ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया.  बाद में इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया. चढ़ूनी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम संयुक्त संघर्ष पार्टी बना रहे है."

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 81 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अबतक 145 लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget