एक्सप्लोरर

पंजाब में हार पर बोले केजरीवाल- जनता का फ़ैसला सर माथे पर, संघर्ष जारी रहेगा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हार स्वीकार कर ली है. आज पंजाब में हार के बाद खुद अरविंद केजरीवाल सामने आए और ट्वीट कर कहा कि उन्हें जनता का फैसला मंजूर है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'जनता का फ़ैसला सर माथे पे. सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की. संघर्ष जारी रहेगा.'

 

आप ने कहा कि वह पंजाब और गोवा में अपने प्रदर्शन से निराश है तथा इसके कारणों पर आत्मचिंतन करेगी. वोटों की गिनती के रूझानों के अनुरूप पार्टी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही जहां उसे शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था. साथ ही गोवा में भी ऐसी ही स्थिति है जहां आप से एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी.

आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने कहा, 'हम नतीजे से निराश हैं. हम इस (खराब) प्रदर्शन के कारणों पर आत्मचिंतन करेंगे.' आप नेता एवं दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी को पंजाब और गोवा में इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं थी.

यहां बता दें कि पंजाब में कांग्रेस ने 117 में से  76 सीटों पर बढ़त बना रखी है, वहीं आम आदमी पार्टी  24 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.

उन्होंने कहा, 'इसकी उम्मीद नहीं थी और यह समीक्षा करने का समय है.' हालांकि मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना असर छोड़ा है. सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही आतिशी मारलेना, आशुतोष और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता केजरीवाल के घर गए. पार्टी ने फ्लैग स्टाफ रोड पर तिरंगे के रंग वाले गुब्बारे और साथ ही सीधे नतीजे देखने के लिए एलईडी पर्दे लगा रखे थे. फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री का सरकारी घर है. पार्टी कार्यकर्ता भी केजरीवाल के घर के बाहर जमा हुए थे लेकिन पार्टी के दोनों में से किसी भी राज्य में जीत की राह से दूर होने के रूझान आने के बाद भीड़ घटती चली गयी.

बता दें कि आप ने पंजाब और गोवा में अपनी पूरी ताकत और संसाधन लगा दिए थे. केजरीवाल ने खुद पिछले कुछ महीनों में पंजाब में 95 से अधिक रैलियां की थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
AIMIM की इफ्तार पार्टी पर बवाल! माजिद हुसैन ने माधवी लता को दिया जवाब, कहा- 'रोज़ा रखने वाले लोगों की...'
AIMIM की इफ्तार पार्टी पर बवाल! माजिद हुसैन ने माधवी लता को दिया जवाब, कहा- 'रोज़ा रखने वाले लोगों की...'

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget