एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के नौजवानों को गोलियां व बंदूकों की नहीं, नौकरी और लैपटॉप की जरूरत है: कुलदीप सिंह धालीवाल

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हमारी सरकार उन लोगों को नहीं बख्शेगी जो पंजाब के खिलाफ सोचते हैं या पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. मान सरकार कड़े फैसले लेने के लिए तैयार है.

AAP Government in Punjab: आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पंजाब में कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. सोमवार को सरकार ने कहा कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, मान सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उनके पास लगातार पंजाब और विदेशों से लोगों के फोन आ रहे हैं और वे असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस कार्रवाई के लिए मान सरकार की सराहना कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इतना बड़ा कदम उठाने के लिए भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ की और कहा कि इससे साबित होता है कि मान सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है. पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा.

पंजाब बिल्कुल सुरक्षित हाथों में है

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब में बहुत कुछ हुआ है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बिल्कुल सुरक्षित है. मुख्यमंत्री मान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं. उन्होंने मान सरकार पर विश्वास करने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भाईचारे और सद्भाव की भावना दिखाई है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उन लोगों को नहीं बख्शेगी जो पंजाब के खिलाफ सोचते हैं या पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. मान सरकार कड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह तैयार है.

भगवंत मान के रहते पूरे नहीं होंगे नापाक इरादे

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले की बारीकी से निगरानी की और पूरी प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया. उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा की जो लोग भी पंजाब की खुशहाली में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्यमंत्री रहते उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं हो सकेंगे.

हमारी पार्टी देशभक्त पार्टी है

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देशभक्त पार्टी है. हम सेकुलरिज्म का झंडा बुलंद करने वाले लोग हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक पल की जानकारी ले कर इस पूरे प्लान को तैयार किया गया. जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, उन पर जो कार्रवाई हुई है, उसे लेकर पंजाब के लोग बहुत खुश है. उन्होंने कहा कि मान सरकार तीन करोड़ पंजाबियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देगी.

नौजवानों को नौकरी और लैपटॉप की जरूरत

उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को गोलियां व बंदूकों की जरूरत नहीं है. उन्हें नौकरी और लैपटॉप की जरूरत है. इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार कोशिश कर रहे हैं. इस समय पंजाब एक इमानदार मुख्यमंत्री के हाथों में है और विकास के रास्ते पर है. भगवंत मान पंजाब को विकास के रास्ते से कभी भटकने नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के पुलिस अधिकारियों पर एक्शन, तत्कालीन DGP, DIG और SSP पर कार्रवाई के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget