एक्सप्लोरर

पुलवामा हमलाः आंख में धूल झोंक रहा है पाकिस्तान, कहा- जांच बिना ना लगाएं आरोप

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को सीआरपीएफ की एक बस से टकरा दिया जिससे 39 जवान शहीद हो गए.

इस्लामाबाद: एक तरफ आतंकियों के हैंडलर पाकिस्तान में बैठकर भारत और भारतीय जवानों पर हमला करवा रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान इस तरह की किसी भी घटना में अपनी जमीन का इस्तेमाल होने की बात से साफ इंकार कर रहा है. तमाम सबूत मिलने के बाद भी पाकिस्तान दुनिया की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रहा है. एक बार फिर पाकिस्तान ने कहा है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत और भारतीय मीडिया हमारे ऊपर बिना किसी जांच के आरोप लगा रही है जो कि सही नहीं है.

पाकिस्तान ने कहा, ''हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आरोप को खारिज करते हैं.'' हमले पर चिंता जताते हुए पाकिस्तान ने कहा, ''जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमला गंभीर चिंता का विषय है.''

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को सीआरपीएफ की एक बस से टकरा दिया जिससे 37 जवान शहीद हो गए.

हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हमला एक गंभीर चिंता का विषय है. बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने दुनिया के किसी भी हिस्से में हिंसा की कार्रवाई की हमेशा निंदा की है.

वहीं भारत ने पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की और पड़ोसी मुल्क से आतंकवादियों को सहयोग देना बंद करने तथा उसकी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है.

आतंकी हमले पर अमेरिका ने क्या कहा 

वहीं इस हमले को लेकर अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने ट्वीट कर कहा, ''भारत में अमेरिकी दूतावास जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार के आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम शोक संवेदना व्यक्त करते हैं.''

आतंकी हमले पर रूस का बयान

रूस ने आतंकी हमले की निंदा की और बिना किसी दोहरे मानदंड के एक निर्णायक और सामूहिक प्रतिक्रिया के साथ ऐसे ''अमानवीय कृत्यों' का सामना करने की जरूरत पर जोर दिया.

फ्रांस और जर्मनी ने की निंदा 

भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंड्रे जिगलर ने कहा कि फ्रांस जम्मू-कश्मीर में हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा करती है. जर्मनी ने जघन्य आतंकी हमले की निंदा की और कहा वह अपने रणनीतिक सहयोगी भारत के साथ खड़ा है. आस्ट्रेलिया, तुर्की और चेक गणराज्य ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की है.

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव ने भी एकजुटता व्यक्त की है और संयुक्त रूप से आतंकवाद के खतरे का सामना करने का संकल्प जताया. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और हमले के पीछे के लोगों को न्याय के दायरे में लाने की अपील की.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलवामा हमले से दो दिन पहले ट्वीटर पर जैश की धमकी साझा की थी

पुलवामा आतंकी हमला: अमेरिका और रूस सहित कई देश खड़े हुए भारत के साथ, जताया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget