एक्सप्लोरर

जबरन एलओसी पर भेजने और तनाव बढ़ाने पर PoK में पाक सेना और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद लाख कोशिशों के बावजूद हर मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान बौखला गया है. इसी बौखलाहट में पाकिस्तानी सेना कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना और सरकार की ज्यादती के खिलाफ पीओके में एक बार फिर लोग सड़कों पर उतरे हैं. पीओके के तत्तापानी इलाके में आज पाकिस्तानी सरकार, सेना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए. लोगों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए 'पाकिस्तानी फौजियों छोड़ दो कश्मीर को' और 'ये सब गुंडागर्दी है, इसके पीछे वर्दी है' जैसे नारे लगाए. इस प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, जिन्हें फोर्स हटाने की कोशिश कर रही है. इस प्रदर्शन से एक बार फिर साफ हो गया कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाता है लेकिन पीओके में अपनी फौज के जुल्म पर आंखें बंद कर लेता है.

बता दें कि पाकिस्तानी सेना पीओके के आम लोगों को एलओसी की तरफ धकेल रही है ताकि भारतीय सेना की गोलीबारी में आम नागरिक मारे जाएं और भारतीय‌ सेना का अंतर्राष्ट्रीय‌ स्तर पर नाम खराब किया जा‌ सके. शुक्रवार को एलओसी पर नौशेरा सेक्टर पर करीब आधा दर्जन पाकिस्तानी नागरिक एलओसी के करीब 150 मीटर के दायरे तक पहुंच गए. ये पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तानी सेना की चौकियां पार कर यहां तक पहुंचे थे. नौशेरा के दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि पीओके का लाम इलाका है‌. सूत्रों के मुताबिक, ये सभी लोग पठानी सूट पहने थे. जबरन एलओसी पर भेजने और तनाव बढ़ाने पर PoK में पाक सेना और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

भारतीय सेना के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में तैनात भारतीय सैनिकों ने बेहद संयम बरते हुए फायरिंग की ताकि इन पाकिस्तानों लोगों को एलओसी से खदेड़ दिया भी जाए और कोई हतातत भी ना हो. कुछ ही देर की फायरिंग में ये सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए. सूत्रों के मुताबिक, ये लोग पाकिस्तानी सेना की चौकियों को पार कर एलओसी के इतने करीब पहुंचे थे. लेकिन इनका एलओसी के इतने करीब आने का मकसद साफ साफ पता नहीं लग पाया है.‌ लेकिन इतना जरूर पता चल पाया है कि इस घटना से कुछ देर पहले ही लाम इलाके की पाकिस्तानी चौकियों के पीछे विरोध प्रदर्शन और शोरगुल की आवाज सुनाई दी थी. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये लोग एलओसी के करीब रहने वाले हैं.

गौरतलब है कि कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तानी सेना भरसक प्रयास कर रही है. हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तानी सेना की सरपरस्ती में 100से भी ज्यादा अफगानी और पश्तून आतंकी एलओसी पार करने की फिराक में है. एलओसी पर पाकिस्तानी के लांच-पैड्स पर आतंकियों का जमावड़ा देखा गया है. लेकिन भारतीय‌ सेना की सतर्कता के चलते ये आतंकी एलओसी पार नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही पाकिस्तानी सेना की स्पेशल फोर्स, एसएससी कमांडो भी एलओसी पर मंडरा रहे हैं ताकि आतंकियों के साथ मिलकर किसी बैट-हमले को अंजाम दिया जा सके. लेकिन जब इन सबमें कामयाब नहीं हो पाया तो आम लोगों को एलओसी पार करने के लिए भेज रहा हैं जैसाकि शुक्रवार की घटना में सामने आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget