एक्सप्लोरर

T Raja Controversy: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर विवाद जारी, राजा को विधानसभा से निष्कासित करने की मांग

BJP Suspended MLA T Raja: एआईएमआईएम के नेता ने कहा कि राजा सिंह ने बार-बार मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काई है और दुश्मनी, घृणा तथा गलत मंशा को बढ़ावा दिया है.

Prophet Muhammad Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निलंबित विधायक राजा सिंह (Raja Singh) की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी (Offensive Remarks) के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. कुछ शैक्षणिक संस्थान भी किसी अप्रिय घटना की आशंका के कारण बंद रहे.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक सैयद अहमद पाशा कादरी ने बुधवार को तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीनिवास रेड्डी को पत्र लिखा और पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर सदन में बीजेपी के नेता टी. राजा सिंह के खिलाफ ‘निष्कासन’ की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया.

एआईएमआईएम विधायक ने लगाया ये आरोप

कादरी ने अपने पत्र में लिखा है, सिंह ने सोमवार को पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ बयान दिया था जिससे देश भर के मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं और यह विधानसभा सदस्य के रूप में उनके शपथ का स्पष्ट उल्लंघन है.

एआईएमआईएम के नेता ने कहा, ‘‘राजा सिंह ने बार-बार मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काई है और दुश्मनी, घृणा तथा गलत मंशा को बढ़ावा दिया है. ऐसे में उन्होंने भारत की अखंडता को बनाए रखने के अपने शपथ का भी उल्लंघन किया है. यह बयान ताजा उदाहरण है कि वह सदन के सदस्य बने रहने योग्य नहीं हैं.’’

टीआरएस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. बीजेपी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि टीआरएस मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार पर लगे कुछ आरोपों से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए बीजेपी की आलोचना की. सिंह की रिहाई से नाराज लोग मंगलवार देर रात सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद चारमीनार इलाके सहित शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में सिंह धर्म के खिलाफ कथित तौर पर कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी.

मुस्लिम युवकों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

सहायक पुलिस आयुक्त (चारमीनार) जी. बिक्षम रेड्डी ने बुधवार को कहा, ‘‘ जहां भी आवश्यकता थी वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. रात को प्रदर्शन किया गया था. हालांकि स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है. ’’ एआईएमआईएम के विधायक पुराने शहर के कई हिस्सों में पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी पर हंगामे के बाद बीजेपी ने सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था. 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डी. एस. चौहान ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. हालांकि टीवी की कुछ फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ेंः-

टिकटॉक स्टार और BJP नेता सोनाली फोगाट के PA ने रची की साजिश? भांजे का सनसनीखेज आरोप

हैलो- 35 लाख ले लो, बीजेपी ज्वाइन करलो.. AAP नेताओं को नितिन गडकरी-अरुण जेटली के ऑफिस से आई कॉल की क्या है सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget