एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: कश्मीर विश्वविद्यालय को मिली पहली महिला कुलपति, नीलोफर खान की हुई नियुक्ति

Jammu Kashmir: प्रोफेसर नीलोफर खान कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गई हैं. वह साइंटिस्ट प्रोफेसर तलत अहमद का स्थान लेंगी जिनका तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हुआ था.

Kashmir University First Woman Vice-Chancellor: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर नीलोफर खान (Nilofar Khan) को कश्मीर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है. प्रोफेसर नीलोफर कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति होंगी. उपराज्यपाल सचिवालय द्वारा आज दोपहर जारी एक संचार में कहा गया है कि 'कश्मीर और जम्मू विश्वविद्यालय अधिनियम, 1969 की धारा 12 के तहत मुझे निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं मनोज सिन्हा, चांसलर, कश्मीर विश्वविद्यालय, प्रोफेसर निलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की वाइस-चांसलर नियुक्त करता हूं. 

उपराज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी संचार में आगे कहा गया कि कश्मीर विश्वविद्यालय की नई कुलपति तीन (3) साल की अवधि के लिए कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी. नियम और शर्तों को अलग से अधिसूचित किया जाएगा. गौरतलब है कि प्रोफेसर नीलोफर खान इस सबसे पुराने प्रीमियर संस्थान में कुलपति के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं. प्रोफेसर नीलोफर खान कश्मीर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं. वह अर्थ साइंटिस्ट प्रो. तलत अहमद का स्थान लेंगी जिनका तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हुआ था. बता दें कि, कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर स्थित भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है. जिसे 1948 में स्थापित किया गया था. विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर तीन भागों में विभाजित है- हजरतबल परिसर, नसीम बाग परिसर, और मिर्जा बाग परिसर. कश्मीर विश्वविद्यालय में 45 एफिलिएटिड और 21 कांस्टिट्यूट कॉलेज हैं.

ये भी पढ़ें- 

Krishna Janmabhoomi Row: मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की याचिका पर सुनवाई को अदालत ने दी मंजूरी 

जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट में AFSPA से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक, Delhi University के प्रोग्राम में क्या बोले Amit Shah

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget