एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी से न्याय की गुहार लगाने मथुरा पहुंची राजस्थान की रेप पीड़िता, प्रियंका ने गहलोत से कहा- जल्द करें कार्रवाई

रेप पीड़िता को देखने के बाद प्रियंका गांधी फौरन मंच से नीचे उतरीं और पीड़िता को परिवार के साथ करीब बुलाया. लड़की को सुरक्षित मंच के पीछे भेजने का निर्देश देकर प्रियंका मंच पर लौटीं और एक बार फिर किसानों के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधना जारी रखा.

मथुरा में प्रियंका गांधी की किसान पंचायत के दौरान राजस्थान के भरतपुर की एक नाबालिग रेप पीड़िता न्याय मांगने पहुंची. प्रियंका गांधी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रेप पीड़िता से मुलाकात की और कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की. एबीपी न्यूज से बात करते हुए प्रियंका ने पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने और परिवार की मदद करने की बात कही. पिछले साल उत्तर प्रदेश के चर्चित हाथरस रेप और मर्डर मामले में प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से घर जाकर मुलाकात की थी. तब बीजेपी ने सवाल उठाए थे कि कांग्रेस शासित राज्यों में रेप पीड़िताओं से प्रियंका क्यों नहीं मिलती?

आज हाथरस से सटे मथुरा में प्रियंका का ऐसे ही एक मामले से सामना हुआ. जब मथुरा के ठीक बगल में राजस्थान के भरतपुर की एक रेप पीड़िता ही प्रियंका गांधी से न्याय मांगने पहुंच गई. मथुरा की किसान पंचायत में प्रियंका गांधी को बोलते हुए पांच मिनट भी नहीं हुए कि मंच के ठीक सामने कुछ युवकों ने 'राजस्थान की बेटी को न्याय दो' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

मीडिया से बात करते हुए पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पिछले साल उनकी करीब 15 साल की बेटी के साथ दबंग पड़ोसियों ने बलात्कार किया. पुलिस ने मामला दर्ज जरूर किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी के सामने आवाज उठाने से न्याय मिलेगा. आज की घटना का एक 'हाथरस' कनेक्शन भी है.

सड़क से दूर एकांत में पीड़िता से मिली प्रियंका

पीड़िता और उसके माता-पिता को लेकर प्रियंका की सभा में पहुंच नारेबाजी करने वाला युवक वही शख्स है जिसने हाथरस कांड में आरोपियों के बचाव में बयान दिए थे. बहरहाल, प्रियंका गांधी को घेरने के मकसद से ही सही लेकिन इस बार वह रेप के एक मामले में पीड़िता के लिए आवाज उठा रहा था. आवाज प्रियंका गांधी तक पहुंच भी गई.

सभा स्थल से बांके बिहारी मंदिर के रास्ते में सड़क से दूर एकांत में पीड़िता को ले जाकर प्रियंका गांधी ने काफी देर तक बात की. उसका दर्द जाना और मदद का भरोसा दिया. प्रियंका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बातकर मामले में कार्रवाई करने को कहा.

इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "भरी सभा में वह बच्ची न्याय मांगने पहुंची सोचिए उसमें कितनी हिम्मत है. मैं उसके न्याय की लड़ाई लड़ूंगी और परिवार की मदद भी करूंगी." मुख्यमंत्री को निर्देश देने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि मैंने गहलोत जी से बात की है लेकिन वो मेरे से बड़े हैं उन्हें मैं निर्देश नहीं दे सकती."

लाल किला हिंसाः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया दीप सिद्धू, तिहाड़ जेल में मजिस्ट्रेट के सामने हुआ पेश 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget