एक्सप्लोरर

'राजनीति से परे होकर...', अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी, की ये खास अपील, जानें क्या मिला जवाब

Priyanka Gandhi: वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान प्रियंका गांधी ने वायनाड लैंडस्लाइड में हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी. 

Priyanka Gandhi Meets Amit shah: प्रियंका गांधी को सांसद के तौर पर संसद पहुंचे अभी एक हफ्ते का वक्त भी नहीं हुआ है कि उन्होंने अपनी अलग राजनीति की पहली तस्वीर पेश कर दी है. प्रियंका गांधी ने वायनाड में आ रही है प्राकृतिक आपदाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह मुलाकात इस वजह से भी अहम कही जा सकती है क्योंकि गांधी परिवार की तरफ से केंद्र सरकार के किसी मंत्री और खास और पर गृह मंत्री से अपने लोकसभा क्षेत्र को लेकर इस तरह की मुलाकातें कम ही याद आती है.

वायानाड के लिए विशेष पैकेज की मांगा

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार (4 दिसंबर 2024) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह मुलाकात करीबन 10 मिनट तक चली. इस मुलाकात में प्रियंका गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे वायानाड के लिए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विशेष सहायता की मांग की. अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात अच्छी रही.

कल शाम तक जवाब देंगे गृह मंत्री

प्रियंका ने कहा कि उनसे कहा गया है कि गुरुवार (5 दिसंबर 2024) शाम तक उन्होंने जिन मांगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की है, उस पर वापस जवाब दिया जाएगा. वायनाड से चुनकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी की केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात इस वजह से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पर प्रियंका गांधी केंद्र सरकार की मदद मांगने के लिए पहुंची, तो उस क्षेत्र के लिए जहां की जनता ने उनको सांसद चुनकर संसद तक पहुंचाया है.

वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने वोट मांगते हुए अपील की थी कि जनता अगर उनको सांसद के तौर पर जीता कर संसद भेजते हैं तो उनकी समस्या को उठाया जाएगा. एक तरह से प्रियंका गांधी ने इस मुलाकात के जरिए वायानाड की जनता से किया हुआ वादा भी पूरा करने की कोशिश भी अपनी इस मुलाकात के जरिए दिखा दी है.

'गृह मंत्री को वायनाड की स्थिति से अवगत कराया'

गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "हमने गृह मंत्री को वायनाड की स्थिति से अवगत कराया है. उन्हें बताया है कि वहां क्या-क्या हुआ है और लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. लोगों के पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं बचा है. लोगों के घर, बिजनेस सब कुछ बह गया है. हमने अपील की है कि राजनीति को परे रखते हुए वहां लोगों की जितनी मदद की जाए वो करें." प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने अपील की है कि राजनीति को परे रखते हुए वहां लोगों की जितनी मदद की जाए वो करें.

ये भी पढ़ें : फडणवीस क्या देश के सबसे अमीर सीएम हैं? जान लीजिए हर राज्य के मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget