बीजेपी सरकार के 100 दिनों का जश्न 'बर्बादी के जश्न' की तरह- प्रियंका गांधी
आज मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि बीजेपी सरकार के 100 दिनों का जश्न 'बर्बादी के जश्न' की तरह है.

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 'बर्बादी का जश्न' की तरह है.
प्रियंका गांधी ने यह दावा भी किया कि हर जगह से नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "बीजेपी सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है, लेकिन ऑटो, परिवहन , खनन क्षेत्रों को तो यह जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा,"

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ''हर सेक्टर से एक के बाद एक संयंत्र बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं.''
यह भी देखें
Source: IOCL























