एक्सप्लोरर

Her Political Journey: ट्विटर इंडिया के कार्यक्रम में प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी

ट्विटर इंडिया का इस बार 'Her Political Journey' कैंपेन मुंबई में हुआ और इसमें कई महिला नेताओं ने हिस्सा लिया. इस कैपेंन में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम रही महिलाओं से संवाद कर उनके संर्घष को जानने की कोशिश की जाती है.

मुंबई: ट्विटर इंडिया ने देश में महिला नेताओं की राजनीतिक यात्रा, उनके संघर्ष और परिश्रम को दुनिया के सामने के लिए 'Her Political Journey' नाम के कैंपेन की शुरुआत की है. इस कैपेंन में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम रही महिलाओं से संवाद कर उनके संर्घष को जानने की कोशिश की जाती है.

ट्विटर इंडिया का इस बार 'Her Political Journey' कैंपेन मुंबई में हुआ और इसमें कई महिला नेताओं ने हिस्सा लिया. शिवसेना नेता और सोशल मीडिया का जाना पहचाना नाम प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हुईं. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया. इसके साथ ही राजनीति में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी उन्होंने बात की. एबीपी न्यूज़ नेटवर्क ग्रुप का मराठी चैनल एबीपी माझा भी इस कार्यक्रम में सहयोगी बना.

कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी राजनीतिक शुरुआत को लेकर कहा, ''मुंबईकर होने के नाते 26/11 ने मेरे जीवन पर बहुत बड़ा असर किया था. उसके बाद मुझे लगा कि मुंबईकर होने के नाते मुझे लगा कि जो प्रभावित लोग हैं उनके लिए काम करना चाहिए. जो पीड़ित थे उन्हें सहायता दी और बाद में स्कूल शुरू किया. इसके बाद धीरे धीरे राजनीति की तरफ रुचि गई. मैंने युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत हुआ.''

उन्होंने बताया कि शुरुआत में माता-पिता की ओर से तो कुछ नहीं कहा गया कि लेकिन पति ने कुछ सवाल जरूर पूछे और चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, ''राजनीति की शुरुआत में मेरे माता-पिता सहमत थे लेकिन मेरे पति का कहना था कि अपना अच्छा खासा करियर छोड़ कर राजनीति में क्यों जा रही हो. लेकिम मैंने सोच लिया था कि अगर हम जैसे लोग राजनीति में नहीं जाएंगे तो राजनीति की छवि कैसे सुधरेगी. शुरुआत जिले से हुई, फिर विधानसभा में काम किया. शुरुआत के दिनों से ही ट्विटर पर एक्टिव थी तो आगे की यात्रा सबको पता ही है.''

वर्कप्लेस पर महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव और उसके राजनीति में प्रभाव को लेकर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ''हमारा लोकतंत्र परिपक्व हो रहा है, लोगों में समझ बढ़ रही है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि महिलाएं जिस बदलाव की अपेक्षा राजनीति में कर रही हैं वो भी जल्दी ही आएगा क्योंकि इसकी शुरुआत हो चुकी है. महिलाओं के मुद्दों को लेकर अब जागरुकता है और मैं इसे लेकर बहुत सकारात्मक हूं. महिलाओं के लिए राजनीति में जगह है लेकिन अगर नहीं है तो हमें लड़ झगड़ कर जगह बनानी होगी. सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी है.''

यहां देखें कार्यक्रम का पूरा वीडियो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget