पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने कोरोना वायरस को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक
बैठक के दौरान, अधिकारियों ने कोरोना वायरस के प्रसार से जुड़े हाल के घटनाक्रम, तैयारियों और उपायों पर प्रधान सचिव को अवगत कराया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कोरोना वायरस के प्रकोप पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर, पीके मिश्रा ने चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान, अधिकारियों ने कोरोना वायरस के प्रसार से जुड़े हाल के घटनाक्रम, तैयारियों और उपायों पर प्रधान सचिव को अवगत कराया.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रमुख सचिव को अस्पताल में तैयारियों, रैपिड रिस्पांस टीमों की क्षमता निर्माण के लिए किए गए उपायों और मंत्रालय द्वारा किए गए व्यापक निगरानी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रधान सचिव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसे अन्य मंत्रालयों द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों की भी समीक्षा की. अधिकारियों ने प्रधान सचिव को आश्वासन दिया कि स्थिति को स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय द्वारा करीब से देखा जा रहा है. विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भी निकटता से इसे मॉनीटर किया जा रहा है.
अब तक 7 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर 115 उड़ानों में से 20,000 लोगों की जांच की जा चुकी है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब वायरस का परीक्षण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सभी राज्य और जिला स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए हैं. कैबिनेट सचिव, सचिव गृह मंत्रालय, सचिव विदेश मंत्रालय, सचिव रक्षा, सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सचिव नागरिक उड्डयन और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया.
यह भी पढ़ें-






















