एक्सप्लोरर

21 अक्टूबर को लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी

केंद्र सरकार की योजना लाल किले पर सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक संग्रहालय खोलने की भी है. इस संग्रहालय में आज़ाद हिंद फौज के इतिहास और भारत की आजादी में उसकी लड़ाई से जुड़ी स्मृतियों को सहेजा जाएगा.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को लाल किले पर झंडा फहराएंगे. इस दिन पहली बार सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनाई थी. लाल किले के भीतर सलीमगढ़ की इमारत इतिहास में अलग जगह रखती है. इस इमारत में आज़ाद हिंद फौज के तीन अफसरों कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन मेजर जनरल शाहनवाज़ खान पर 'लाल किला अभियोग' नाम से मशहूर मुकदमा चला था.

आज से 75 साल पहले 21 अक्टूबर 1943 के दिन सुभाष चंद्र बोस ने आज़ाद भारत की पहली अस्थाई सरकार बनाई थी. तब के देशों ने अस्थाई भारत सरकार को मान्यता भी दी थी.

संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा, ये ऐतिहासिक तारीख है. सुभाष चंद्र बोस ने आज़ाद हिंद फौज के ज़रिए जो लड़ाई लड़ी उसकी याद में प्रधानमंत्री यहां झण्डा फहराएंगे. ये हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा है जिसे पहले की सरकारों ने भुला दिया था.

केंद्र सरकार की योजना लाल किले पर सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक संग्रहालय खोलने की भी है. इस संग्रहालय में आज़ाद हिंद फौज के इतिहास और भारत की आजादी में उसकी लड़ाई से जुड़ी स्मृतियों को सहेजा जाएगा. साथ ही एनिमेशन और हाईटेक लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के ज़रिए बोस और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाइयों को भी जीवंत किया जाएगा. इसी इमारत में बोस की स्मृतियों को सहेज कर रखा जाएगा.

ऐसे ही आज़ादी की पहली लड़ाई यानी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में योगदान देने वाले शहीदों के नाम भी एक संग्रहालय बनाया जाएगा. साथ ही जलियावाला कांड की याद में भी यहां एक संग्रहालय बनाया जाएगा. ऐसे पांच संग्रहालय शहीदों को समर्पित किये जायेंगे. जनवरी तक इन संग्रहालयों को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश: बीजेपी की खस्ता हालत से चिंता में RSS, कट सकते हैं 70 से ज्यादा विधायकों के टिकट

पुरातत्व विभाग की महानिदेशक उषा शर्मा का कहना है कि ये इमारतें ब्रिटिश काल की हैं. इन्हें सहेजने में बहुत वक्त लगा है. इन सभी इमारतों में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संग्रहालय बनाये जायेंगे.

सुभाष चंद्र बोस और आज़ाद हिंद फौज की यादों को सहेजने के लिए पीएम मोदी अंडमान-निकोबार भी जाएंगे. पीएम इस यात्रा के दौरान सेलुलर जेल का भी निरक्षण करेंगे. जहां आज़ादी के परवानों को काला पानी की सज़ा देकर रखा जाता था. सुभाष चंद्र बोस के भारत की आज़ादी में बड़े योगदान के आयोजन में उनके परिवार के सदस्य भी शरीक होंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget