एक्सप्लोरर

पीएम मोदी रविवार को जाएंगे जम्मू-कश्मीर, विभिन्न विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 फरवरी को जम्मू, श्रीनगर और लेह की यात्रा करेंगे और इस दौरान वे जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. वे श्रीनगर में डल लेक भी देखने जाएंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 फरवरी को जम्मू, श्रीनगर और लेह की यात्रा करेंगे और इस दौरान वे जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. वे श्रीनगर में डल लेक भी देखने जाएंगे.

एम्स की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री जम्मू के विजयपुर में और पुलवामा के अवंतीपोरा में नए एम्स की आधारशिला रखेंगे. साथ ही किश्तवाड़ में 624 मेगावाट क्षमता वाली जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे. वे केबीआर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी शिलान्यास करेंगे.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू के विजयपुर में और पुलवामा के अवंतीपोरा में एम्स की स्थापना को मंजूरी दी थी. एम्स की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं, स्वास्थ्य शिक्षा और प्रशिक्षण बेहतर होगा.

भारतीय जनसंचार संस्थान के नॉर्थ रीजनल सेंटर के कैम्पस का शिलान्यास करेंगे

पीएम मोदी जम्मू में भारतीय जनसंचार संस्थान के नॉर्थ रीजनल सेंटर के कैम्पस का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री लद्दाख विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेंगे. यह लद्दाख क्षेत्र का पहला विश्वविद्यालय होगा, जिसे लद्दाख विश्वविद्यालय अधिनियम, 2018 के तहत स्थापित किया जाएगा. लेह, कारगिल, नुब्रा, ज़ांस्कर, द्रास और ख़ाल्सी के डिग्री कॉलेज इस विश्वविद्यालय के अंर्तगत आयेंगे. लेह और कारगिल में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय होंगे.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के अंर्तगत विभिन्न परियोजनाओं को डिजिटल माध्यम से शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री 54 नए मॉडल डिग्री कॉलेजों, 11 व्यावसायिक कॉलेजों और एक महिला विश्वविद्यालय की आधारशिला, 16 मॉडल डिग्री कॉलेजों और देश के 66 उद्यमिता, नवाचार और कैरियर हब का उद्घाटन, जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़, कुपवाड़ा और बारामूला में 3 मॉडल डिग्री कॉलेजों का शिलान्यास, तथा जम्मू विश्वविद्यालय में उद्यमिता, नवाचार और कैरियर हब की आधारशिला रखेंगे.

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कठुआ स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री पट्टिका का अनावरण करके प्रवासी कश्मीरी कर्मचारियों के लिए पारगमन आवास (ट्रांज़िट एकोमोडेशन) की आधारशिला रखेंगे.

जलविद्युत परियोजना का शिलान्यास

प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 624 मेगावाट की किरू जलविद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे. यह परियोजना चिनाब नदी पर बनाई जाएगी। परियोजना के पूरा होने पर 2272 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन होगा.

मोदी का दातांग गाँव के पास डाह में 9 मेगावाट की पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है. यह जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की परियोजना है. वे 220 केवी श्रीनगर- अलस्टेंग - द्रास- कारगिल - लेह वितरण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे.

मोदी सजवाल में चिनाब नदी पर 1640 मीटर लंबे, दो लेन वाले पुल की आधारशिला रखेंगे. यह परियोजना सजवाल और इंद्री पट्टियां के लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एनआरसीपी) के तहत देविका और तवी नदियों के प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से बनी परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

मोदी लेह के कुशोकबकुला रिमपोची (केबीआर) हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे. वह लद्दाख में नए पर्यटक और ट्रैकिंग मार्ग की शुरूआत करेंगे. इससे लद्दाख में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी.

बांदीपोरा में ग्रामीण बीपीओ सुविधाओं का शुभारंभ 

प्रधानमंत्री बांदीपोरा में ग्रामीण बीपीओ सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे. उनका गंदरबल के सेफोरा में बहुउद्देशीय इनडोर खेल सुविधा का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है. मोदी श्रीनगर में, असम, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. वह निर्वाचित सरपंचों के साथ भी बातचीत करेंगे.

बजट शिखर सम्मेलन: गडकरी बोले- मैं PM की रेस में नहीं, राहुल राम मंदिर पर सरकार को प्रस्ताव दें

CBI: नए डायरेक्टर के चयन के लिए आज होगी बैठक, आलोक वर्मा के खिलाफ कार्रवाई संभव CBI में बड़ा फेरबदल: स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना सहित चार अधिकारियों का तबादला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget