एक्सप्लोरर

आज अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे पीएम मोदी, महाकाल एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे. यह प्राइवेट ट्रेन 3 धार्मिक शहरों- वाराणसी, उज्जैन और ओमकारेश्वर को जोड़ेगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, इस दौरान वे 30 से ज्यादा प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे. पीएम आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे. यह प्राइवेट ट्रेन 3 धार्मिक शहरों- वाराणसी, उज्जैन और ओमकारेश्वर को जोड़ेगी.

पीएम वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर 63 फीट ऊंची मूर्ति का भी अनावरण करेंगे. यह देश में उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है. 200 से अधिक शिल्पकारों ने एक साल तक दिन-रात काम करके इस प्रतिमा को पूरा किया है. इस स्मारक केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और समय से संबंधित जानकारियां होंगी. ओडिशा के लगभग 30 शिल्पकारों और दस्तकारों ने पिछले साल के दौरान इस परियोजना पर कार्य किया है.

इसके साथ ही पीएम मोदी 'काशी एक, रूप अनेक' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वह अमेरिका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित विश्व के विभिन्न देशों से आए हुए खरीदारों और दस्तकारों के साथ भी बातचीत करेंगे. 'काशी एक, रूप अनेक' पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाला दो दिवसीय कार्यक्रम है. इसमें पूरे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा.

पीएम जिन 30 से ज्यादा प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे उनमें बीएचयू में 430 बेड सुपर स्पेशलटी अस्पताल और 74 बेड के साइकिऐट्री अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल है. इसके अलावा वह जगदगुरू विश्वाराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस मौके पर वह सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्करण और इस के मोबाइल ऐप का भी विमोचन करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम? वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे पहुँचेंगे और शाम 4 बजे तक रहेंगे. इस दौरान मोदी जंगमबाड़ी मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आरती करेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुँचेंगे. यहां से सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ जाएंगे.

सुबह 10.45 बजे से क़रीब एक घंटा मठ में गुजारेंगे. जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ में शामिल होकर धार्मिक पुस्तक सिद्धांत शिवमणि आठवीं शताब्दी की वेद आधारित संस्कृत भाषा के पुस्तक का 16 भाषा में किये गए अनुवाद संस्करण का लोकार्पण करेंगे. सिद्धांत शिवमणि के मोबाइल ऐप को भी प्रधानमंत्री लांच करेंगे.

गमबाड़ी मठ से वापस सड़क मार्ग से बीएचयू हेलीपैड पहुंचकर मोदी पड़ाव हेलीपैड जाएंगे.

दोपहर क़रीब 12.30 बजे पड़ाव पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में बनाए गए स्मृति उपवन और 63 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्मृति उपवन पुण्य स्थली का लोकार्पण करेंगे. वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री पड़ाव के जनसभा स्थल से ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. उसके बाद पड़ाव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल हेलीपैड के लिए जाएंगे.

पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. हस्तकला संकुल के कार्यक्रम के बाद से सड़क मार्ग द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वापस चले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget