एक्सप्लोरर

राजस्थानः जमीन को लेकर हुए विवाद में पुजारी को जिंदा जलाया, सीएम गहलोत ने कहा-बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

राजस्थान के करौली में हुई घटना से लोग आक्रोश में हैं और पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान के करौली में एक साधू को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. पुजारी को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी उसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के सामने आने बाद लोगों में काफी आक्रोश है, लोगों का कहना है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में मंदिर की जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था.

क्या था मामला

यह पूरा घटनाक्रम करौली के सपोटरा थाना इलाके की ग्राम पंचायत बुकना का है. यहां मंदिर पर 50 वर्षीय बाबूलाल वैष्णव पूजा करता था और मंदिर माफी की जमीन पर भी उसी का कब्जा था. लेकिन इस जमीन को लेकर गांव के दबंग कैलाश मीणा की नजर थी. इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपी कैलाश मीणा ने पुजारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

इस घटना के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा 'प्रदेश में हर तरह के अपराधों की घटनाएं बढ़ती जा रही है. सपोटरा में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने की घटना यह दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है. प्रदेश की जनता भयभीत है, डरी हुई है, सहमी हुई है, आखिर गहलोत जी आप कब तक अपराधियों के मसीहा बनकर रहोगे?'

वहीं, इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा 'करौली जिले के सपोटरा में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार देने के मामले की जितनी निंदा की जाए, जितना दुःख जताया जाए, कम है.'

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा 'सपोटरा में मंदिर के पुजारी बाबूलाल जी को जिंदा जलाने की घटना निंदनीय है. ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए सही नहीं. जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई हो. मुख्य आरोपी पकड़ा जा चुका है, शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं.'

आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है और घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने का एलान किया है.

ये भी पढ़ें

Health Tips: बाल झड़ने की परेशानी से मिलेगा झुटकारा, अपनाएं ये तीन घरेलू उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget