एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं रामनाथ कोविंद, मुश्किल वक्त में दिया था साथ!

रामनाथ कोविंद का नाम अचानक चर्चा में आया और छा गया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन में ये नाम काफी पहले से था. कोविंद मोदी के करीबी हैं. मुश्किल वक्त में भी कोविंद मोदी का साथ दिया था. शायद उसी का इनाम अब उन्हें मिला है.

नई दिल्ली: रामनाथ कोविंद का नाम अचानक चर्चा में आया और छा गया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन में ये नाम काफी पहले से था. कोविंद मोदी के करीबी हैं. मुश्किल वक्त में भी कोविंद मोदी का साथ दिया था. शायद उसी का इनाम अब उन्हें मिला है.

साल 2002 के दंगो के बाद चली जांच में रामनाथ गोविंद लगातार तब के गुजारात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते रहे, लगातार उनके साथ खड़े रहे. साल 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने और कोविंद को मोदी से इसी करीबी का इनाम मिला  और 17 अगस्त 2015 उन्हें बिहार का राज्यपाल बना दिया गया. तब प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दलितों के लिए सारी जिंदगी काम करने वाला बताया था.

पीएम मोदी से नजदीकियों का नतीजा है कि संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद रामनाथ कोविंद को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था, ‘’श्री रामनाथ कोविंद एक किसान के बेटे हैं,. वो विनम्र पृष्णभूमि से आते हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी गरीबों, अधिकारहीन और आम लोगों की सेवा में लगा दिया. मैं आश्वस्त हूं कि श्री रामनाथ कोविंद एक अप्रतिम राष्ट्रपति बनेंगे और गरीबों, वंचितों और हाशिये पर खड़े समाज की मजबूत आवाज बने रहेंगे.’’

राज्यपाल बनने के बाद भी रामनाथ कोविंद लगातार पीएम मोदी के संपर्क में रहे. आखिरी बार चार जनवरी को गुरुपर्व के दौरान पटना में पीएम मोदी और रामनाथ कोविंद की मुलाकात हुई थी और जानकार मानते हैं कि आज की पृष्ठभूमि वहीं से तय होना शुरू हो गई थी.

पीएम मोदी ने दलित नेता को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर एक तीर से दो निशाना लगाया है. बीजेपी के इस दांव से दलितों में साफ संदेश जाएगा कि बीजेपी ही उनकी सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है और इससे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को और मजबूती मिलेगी.

पूरे देश में करीब 20.14 फीसदी दलित आबादी है.  यानि देश में करीब 21 करोड़ लोग दलित समुदाय से आते हैं. रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं. संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा दलित उत्तर प्रदेश में रहते हैं, जो करीब 20 फीसदी हैं.

एक हिसाब से देखा जाए तो राष्ट्रपति पद के लिए ये दलित दांव बीजेपी ने साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में विरोधियों को चित करने के लिए चला है. पीएम मोदी को साल 2014 की तरह प्रचंड बहुमत लाना है तो दलितों को अपने खेमे में करना होना बेहद जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget