एक्सप्लोरर

खतरे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश त्यागी की कुर्सी, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

कुलपति के खिलाफ प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े ढेरों मामले सामने आने के बाद रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले दिनों सख्त रूख दिखाते हुए उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया था.

नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश त्यागी की कुर्सी खतरे में है. डीयू में प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रपति ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं. बतादें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से योगेश त्यागी के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ने इस मामले में जांच की अनुमति दे दी.

कुलपति के खिलाफ प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े ढेरों मामले सामने आने के बाद रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले दिनों सख्त रूख दिखाते हुए उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया था. मंगलवार को राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद मंत्रालय ने कमेटी के गठन का काम भी शुरू कर दिया है.

प्रो वीसी और रजिस्ट्रार की नियुक्ति के बाद हुआ विवाद

दरअसल, कुलपति योगेश त्यागी ने मेडिकल अवकाश के दौरान ही विश्वविद्यालय में एक नए प्रो-वीसी और रजिस्ट्रार की नियुक्त कर दी थी. इस दौरान विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के दाखिले की प्रक्रिया भी चल रही थी. अचानक लिए गए इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय और टीचर्स के संगठनों में अव्यवस्था और असंतोष की स्थिति बन गई थी. बताया जा रहा है कि नए रजिस्ट्रार बनाए गए पीसी झा के खिलाफ भी मंत्रालय द्वारा जांच के आदेश दिए जा सकते हैं.

इस पूरे घटनाक्रम में नियुक्ति के कुछ घंटो बाद ही अंतरिम प्रति उपकुलपति पीसी जोशी ने पीसी झा पर अवैध रूप से रजिस्ट्रार के ऑफिस पर कब्जा करने का आरोप लगाया था. गौरतलब है कि कुलपति योगेश त्यागी 2 जुलाई को एम्स अस्पताल में आपातकालीन हालत में भर्ती हुए थे.

ये भी पढ़ें:

बिहार चुनावः आज से फिर प्रचार में जुटेंगे सीएम योगी, अगले दो दिन में 7 जनसभाएं

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ी, हाईकोर्ट का आदेश- सीबीआई करेगी भ्रष्टाचार के आरोपो की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget