एक्सप्लोरर

कल दो दिवसीय दौरे पर झारखंड जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिन के कार्यक्रम के तहत झारखंड जा रहे हैं.इस दौरान वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड जा रहे हैं. इस दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. साथ ही पूजा-अर्चना भी करेंगे. अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अपने विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे. जहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड यानि CUJ के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति यूनिवर्सिटी के कुछ नए भवनों का उद्घाटन भी करेंगे. इस दौरान रांची में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. जिसमें रांची एयरपोर्ट से लेकर CUJ तक कुल 3000 पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे. इतना ही नहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा में 12 IPS अधिकारी और 24 DSP रैंक के अधिकारी हर समय सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

इसी के साथ झारखंड सरकार के मुख्य सचिव डॉक्टर डीके तिवारी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस को निर्देश दिया है कि अनावश्यक रूप से ट्रैफिक को ना रोका जाए. जब राष्ट्रपति का काफिला गुजरे तो उससे कुछ समय पहले ही ट्रैफिक को रोका जाए. जिससे आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी ना हो.

दूसरे दिन यानी शनिवार को कोविंद देवघर में पूरे परिवार के साथ बाबा बैजनाथ का दर्शन करेंगे और इसके साथ ही गुमला में कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ देवघर और गुमला में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार को ही वापस दिल्ली चले जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली हिंसा का बुरा असर: घर छोड़कर जा रहे हैं डरे हुए लोग, ABP न्यूज से बोले- वापस नहीं आएंगे

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, सोनिया बोलीं- सरकार मूकदर्शक बनी रही, इस्तीफा दें अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget