एक्सप्लोरर

Prayagraj Family Murder Case: प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में FIR दर्ज, एसएचओ पर लगा ये आरोप

FIR Copy: प्रयागराज के फाफामऊ थाना एरिया के एक गांव में दलित परिवार 4 लोगों की हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है. एफआईआर की कॉपी शनिवार को सामने आई.

Prayagraj Murder Case : प्रयागराज के फाफामऊ थाना एरिया के एक गांव में दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है. एफआईआर की कॉपी शनिवार को सामने आई. इसमें पता चला कि एसएचओ और एक सिपाही पीड़ित परिवार पर पूर्व में दर्ज हुए एक केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था. 

वारदात के बाद से ही प्रयागराज में सियासी पारा चरम पर है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं थीं. एफआईआर में पता चला कि कुछ वक्त पहले भी दबंगों ने पीड़ित परिवार से मारपीट की थी. जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इस मामले में केस दर्ज कराया गया था. एसएचओ फाफामऊ राम केवल पटेल और सिपाही सुशील कुमार सिंह इसी केस को वापस लेने के लिए परिवार पर दबाव बना रहे थे. एफआईआर में लिखा है कि एसएचओ की वजह से ही आरोपियों के हौसले भी बुलंद थे.

पुलिस पर आरोपियों का बचाव करने का आरोप

फाफामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को वारदात हुई थी. करीबी रिश्तेदारों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग इस परिवार को पिछले लंबे अरसे से परेशान कर रहे थे. पीड़ित परिवार ने इस बारे में दो बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय आरोपियों का ही बचाव किया. गुरुवार सुबह पता चला कि परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है. महिलाओं के शव पर कपड़े भी नहीं मिले थे. परिवारवाले दुष्कर्म का भी आरोप लगा रहे हैं.

परिजनों को 16.50 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है. परिवार के पुरुष सदस्य का शस्त्र लाइसेंस बनेगा. परिवार की सुरक्षा के लिए पिकेट भी तैनात होगी. डीआईजी ने बताया कि 11 नामजद अभियुक्तों में से आठ गिरफ्तार हो चुके हैं. पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

ये भी पढ़ें

MP: मजदूरी का पैसा मांगने पर दलित मजदूर का हाथ काटा, तीन लोग गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के 12 कांस्टेबल बर्खास्त, नौकरी के लिए दिए थे जाली दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget