एक्सप्लोरर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन: पीएम मोदी का बड़ा एलान, जल्द चिप वाला पासपोर्ट लाएगी सरकार

प्रवासी भारतीय सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि दुनियाभर में हमारी दूतावास और वाणिज्य दूतावास को पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है. यही नहीं एक कदम आगे बढ़ते हुए चिप बेस्ड ई-पासपोर्ट जारी करने की दिशा में भी काम चल रहा है.

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही चिप वाला पासपोर्ट ला सकती है. आज इस संबंध में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपकी सोशल सिक्योरिटी के साथ-साथ पासपोर्ट, वीज़ा, PIO और OCI कार्ड को लेकर भी तमाम प्रक्रियाओं को आसान करने का प्रयास सरकार कर रही है. प्रवासी भारतीयों के लिए कुछ महीने पहले ही एक नया कदम भी उठाया गया है.

उन्होंने कहा, ''दुनियाभर में हमारी दूतावास और वाणिज्य दूतावास को पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है. इससे आप सभी के लिए पासपोर्ट सेवा से जुड़ा एक सिस्टम तैयार हो जाएगा. बल्कि अब तो एक कदम आगे बढ़ते हुए चिप बेस्ड ई-पासपोर्ट जारी करने की दिशा में भी काम चल रहा है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा से जुड़े नियमों को भी सरल किया जा रहा है. ई-वीज़ा की सुविधा मिलने से आपके समय की बचत भी हो रही है और परेशानियां भी कम हुई हैं. अभी भी अगर कोई समस्याएं इसमें हैं तो उसके सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं.''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर कहा कि मैं प्रवासी भारतीयों को भारत के ब्रांड ऐम्बैसडर के तौर पर देखता हूं. उन्होंने कहा कि आज भारतीय मूल के लोग मॉरीशस, पुर्तगाल और आयरलैंड जैसे देशों में नेतृत्व कर रहे हैं.

भ्रष्टाचार के बहाने कांग्रेस पर वार मोदी ने राजीव गांधी की टिप्पणी कि एक रुपये में से महज 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस बर्बादी को रोकने के लिए कुछ नहीं किया.

उन्होंने कहा, ''इतने वर्ष तक देश पर जिस पार्टी ने शासन किया, उसने देश को जो व्यवस्था दी थी, उस सच्चाई को उन्होंने स्वीकारा था. लेकिन अफसोस ये रहा कि बाद के अपने 10-15 साल के शासन में भी इस लूट को, इस लीकेज को बंद करने का प्रयास नहीं किया गया. देश का मध्यम वर्ग ईमानदारी से टैक्स देता रहा, और जो पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, वो इस 85 प्रतिशत की लूट को देखकर भी अनदेखा करती रही.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget